Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Health News : प्रयागराज में प्लेटलेट्स की जगह चढ़ा दिया मौसमी का जूस, मरीज़ की मौत, अस्पताल सील

UP Health News : प्रयागराज में प्लेटलेट्स की जगह चढ़ा दिया मौसमी का जूस, मरीज़ की मौत, अस्पताल सील
प्लेटलेट्स की जगह चढ़ा दिया मौसमी का जूस

यूपी के प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीज़ को प्लेटलेट्स ( प्लाज्मा ) की जगह मौसमी का जूस चढ़ा दिया गया, जिसके चलते मरीज़ की मौत हो गई.स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जाँच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं,वहीं अस्पताल को सील कर दिया है.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है.जानकारी के मुताबिक, यहां डेंगू के एक मरीज को कथित तौर पर प्लाज्मा की जगह मौसमी का रस दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.यूपी के एक फर्जी ब्लड बैंक यूनिट का कथित तौर पर पदार्फाश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार बाकराबाद के रहने वाले प्रदीप पांडेय को डेंगू पीडि़त होने पर 14 अक्‍टूबर को प्रयागराज ग्‍लोबल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था.प्रदीप के साले सौरभ ने बताया कि उनके बहनोई को अस्‍पताल में कुल सात यूनिट प्‍लेटलेट चढ़ाया गया था.अस्‍पताल की तरफ से 25 हजार रुपये लेकर पांच बैग प्‍लेटलेट दिए गए थे.

इसमें से चार बैग का प्‍लेटलेट चढ़ने के बाद प्रदीप की तबीयत और खराब होने लगी और उन्‍हें 16 तारीख को लाउदर रोड के दूसरे निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया.इस अस्‍पताल के चिकित्‍सकों ने बचे हुए एक बैग के प्‍लेटलेट को लेकर आशंका जताई. परिजनों का आरोप है कि उक्‍त बैग में प्‍लेटलेट की जगह मौसमी का जूस भरा है.बैग पर स्‍वरूपरानी नेहरू चिकित्‍सालय के ब्‍लड बैंक का स्‍टीकर लगा था.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आईजी प्रयागराज, राकेश सिंह ने कहा कि डेंगू के मरीजों को नकली प्लाज्मा सप्लाई किए जाने की रिपोर्ट की जांच के लिए जांच टीम गठित की गई है.कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है.उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक फर्जी ब्लड बैंक का भी भंडाफोड़ हुआ था. मरीजों के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि उन्हें प्लाज्मा की जगह मौसमी का जूस दिया था.इसकी जांच की जा रही है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि घटना की जांच चल रही है और जल्द ही एक परीक्षण रिपोर्ट की उम्मीद है. उन्होंने कहा, मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए, राज्य सरकार ने यूपी के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को छुट्टी लेने से मना किया है.

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us