Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CRPF Accident News:यूपी चुनाव ड्यूटी से लौट रहे तीन सीआरपीएफ जवानों की रास्ते में मौत

CRPF Accident News:यूपी चुनाव ड्यूटी से लौट रहे तीन सीआरपीएफ जवानों की रास्ते में मौत
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो

यूपी चुनाव के छठे चरण की चुनाव ड्यूटी कर बोलेरो से वापस लौट रहे सीआरपीएफ जवान सड़क हादसे का शिकार हो गए.तीन जवानों की दर्दनाक मौत हो गई है.औऱ दो जवान गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं.हादसा बस्ती ज़िले में हुआ है. Three CRPF Soldiers Killed In Road Accident UP Election 2022

Basti Accident News:यूपी के बस्ती ज़िले में चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान सड़क हादसे का शिकार हो गए.हादसे में तीन जवानों की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हैं. CRPF Accident News

जानकारी के अनुसार बस्ती के मुंडेरवा थाना अंतर्गत खजौला चौकी क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार की रात क़रीब 12:30 बजे हादसा हुआ है.सीआरपीएफ जवान एक बोलेरो में सवार थे.बोलेरो की टक्कर ट्रक से हुई है.जिसके चलते बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. Basti CRPF Accident News

बताया जा रहा है बस्ती जिले में छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की सी-112 कंपनी के जवानों की कप्तानगंज विधानसभा में मतदान में ड्यूटी लगी थी.मतदान खत्म होने के बाद यह सभी बोलेरो में सवार होकर गोरखपुर की तरफ आ रहे थे.हादसे में मारे गए जवानों की पहचान हीरा लाल (26), जयप्रकाश (37) और धर्मेंद्र लाल (38) के तौर पर की गई है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us