Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Cm Yogi Book Rocks Chennai : 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' बुक तमिलनाडु में हुई लांच,जानिए

Cm Yogi Book Rocks Chennai : 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' बुक तमिलनाडु में हुई लांच,जानिए
लेखक शांतनु गुप्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से सम्बंधित बुक की लांच

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यों के चर्चित सीएम में से एक हैं.उनके चाहने वालों की लिस्ट इतनी ज्यादा है कि क्या कहने.. यूपी को लाभकारी योजनाओं के साथ राज्य को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं परिवर्तनकारी विकास की कहानी में बदल दिया.ऐसे सीएम के लिए एक लेखक ने योगी आदित्यनाथ के जीवन पर अजय टू योगी आदित्यनाथ का शीर्षक लिख डाला.जिसे तमिलनाडु में लांच किया गया.


हाईलाइट्स

  • लेखक शान्तनु गुप्ता ने सीएम योगी पर लिखी बुक,तमिलनाडु में किया लांच
  • अजय टू योगी आदित्यनाथ बुक में सीएम के जीवन पर पूरी स्टोरी
  • इस बुक में उनके,पशु प्रेम जीवन से जुड़े पहलुओं को उजागर किया गया है

Author Shantanu book on CM Yogi : लेखक शान्तनु गुप्ता ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन से जुड़े हर एक पल को इस बुक में लिखा है. अबतक इस राज्य के सीएम के लिए दो बेस्टसेलर शीर्षक लिख चुके हैं. आप भी जानिए इस ग्राफिक्स लेखन के बारे में. उनके जीवन से जुड़ी हर एक बात को बड़े ही बारीकी से उकेरा गया है जो तमिलनाडु में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

अजय टू योगी आदित्यनाथ तमिलनाडु में लांच

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दो बेस्टसेलर शीर्षक लिख चुके शांतनु गुप्ता ने युवा पाठकों के लिए अपना नया ग्राफिक लेखन "अजय टू योगी आदित्यनाथ" मंगलवार को तमिलनाडु में लॉन्च किया है. लेखक शांतनु गुप्ता ने चेन्नई के चिन्मया हेरिटेज सेंटर में 800 से भी ज्यादा बच्चों के साथ, एस गुरुमूर्ति, शहजाद पूनावाला व स्वामी मित्रानंद की उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम में इस पुस्तक को लॉन्च किया.

51 वें जन्मदिन के अवसर पर किया गया है लांच

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

सीएम योगी के 51वें जन्मदिन को लेकर बुक लांच की गई. उनके जीवनचरित्र निर्माण की एक ऐसी झलक दिखाई देती है.जिसे हर किसी को सीखना चाहिए. बचपन से लेकर सीएम तक के सफर को बड़े ही खूबसूरती से ग्राफिक पुस्तक में लिखा गया है. यह योगी आदित्यनाथ पर लिखी गई किताब है, जिन्होंने उत्तर प्रदेश को एक अलग ही ओहदा प्राप्त कराया.शहर में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने छात्रों से कहा कि यह पुस्तक और योगी आदित्यनाथ का जीवन हम सभी को चरित्र निर्माण की कला सिखाता है. 

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

उनके व्यक्तित्व को भी दर्शाया

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

पूनावाला ने सीएम योगी के बचपन से दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को लेकर भी बच्चों का ध्यान इस ओर भी दिलाया कि योगी आदित्यनाथ कितने बड़े पशु और प्रकृति प्रेमी हैं और अपने राज्य के लिए शासन प्रशासन को भी मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं.पृष्ठ संख्या 5 की ओर इशारा किया, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे योगी आदित्यनाथ एक कमरे के घर में सात भाई-बहनों के साथ पले और अपनी कड़ी मेहनत, दिव्यता और समर्पण से आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने.

ट्विटर पर कई घण्टों होता रहा ट्रेंड

लेखक शांतनु अपनी किताबों को सभी भारतीय भाषाओं में लाने के लिए विख्यात हैं और इसी कड़ी में उन्होंने इस ग्राफिक के तमिल कवर का भी अनावरण किया. सोशल मीडिया पर भी तमिलनाडु लॉन्च को लेकर भारी उत्साह दिखा.पूरे भारत में ट्विटर पर कई घंटो तक #YogiBookRocksChennai ट्रेंड होता रहा. 

बुक में योगी आदित्यनाथ के जीवन को उकेरा

शांतनु ने अपने नए ग्राफिक पुस्तक के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि 'अजय से योगी आदित्यनाथ तक' एक ऐसी कहानी है जिसे हर किसी को सुनना चाहिए. उत्तराखंड के सुदूर गांव में अजय सिंह बिष्ट व उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट एक जूनियर वन अधिकारी थे और माता सावित्री देवी एक गृहिणी थीं.अजय को बचपन से ही परिवार की गायों की देखभाल करने, स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां सुनने और स्कूल की बहस में भाग लेने का शौक था.

दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की कहानी

वे सभी आज के उत्तराखंड में पंचूर नाम के एक सुदूर गांव में छोटे से घर में रहते थे. यहीं से आगे चलकर वे गोरखनाथ मठ के महंत बने, भारत की संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य और फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने.शांतनु ने आगे कहा कि 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' धैर्य, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की कहानी है.

Latest News

आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
07 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. दीपावली के शुभ अवसर...
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

Follow Us