Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Charanjit Singh Channi Biography: पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के बारे में ये बातें भी जान लीजिए

Charanjit Singh Channi : फ़ाइल फ़ोटो

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit singh channi) होंगें।वह पंजाब के ऐसे पहले सीएम बनने जा रहें हैं जो दलित बिरादरी से होंगें.तो आइए जानते हैं कौन हैं चरनजीत सिंह चन्नी जिन्होंने बड़े बड़े नामों को पछाड़ते हुए सीएम की रेस जीत ली है. Charanjit singh channi biography in hindi Charanjeet singh channi

Charanjit Singh Channi Biography:कांग्रेस शाषित पंजाब राज्य में मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया, चौबीस घण्टे तक तमाम गुणा भाग लगाने के बाद कांग्रेस ने चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए फ़ाइनल कर दिया।चन्नी कैप्टन सरकार में कैबिनेट भी मंत्री थे।वह पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगें। Charanjit Singh Channi Biography In Hindi

कौन हैं चरनजीत सिंह चन्नी..

चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म दो अप्रैल, 1972 को चमकौर साहिब के नजदीक मकरोना कलां गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम हर्ष सिंह और माता का नाम अजमेर कौर है। हर्ष सिंह अपने गांव के सरपंच रह चुके हैं। बाद में वह ब्लॉक समिति के सदस्य भी बने। चन्नी (Charanjit singh channi) को शुरू से राजनीति का माहौल मिला। वह अपने स्कूली दिनों से ही राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने लगे थे। चन्नी अपने स्कूल स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। Charanjeet singh Channi Biography

चन्नी साल 2007 में पहली बार चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए। इसके बाद 2012 और 2017 में भी वह चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में चन्नी पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। वहीं 2017 में वह टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, एंप्लॉयमेंट जनरेशन और साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री संभाल चुके हैं।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

चन्नी औऱ विवाद.. Charanjit Singh controversy

चरनजीत सिंह चन्नी कई बार विवादों में भी रहें हैं।सबसे सनसनीखेज आरोप उन पर मी-टू (MeToo) मूवमेंट के दौरान साल 2018 में एक महिला आईएएस अधिकारी ने उनपर मीटू का केस दर्ज कराया था। महिला अधिकारी का आरोप था कि चन्नी ने उसे गलत मैसेज भेजे थे।ये मामला सामने आने के बाद पंजाब सरकार औऱ कांग्रेस की काफ़ी किरकिरी हुई थी क्योंकि चन्नी उस वक्त अमरिंदर सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।Charanjit Singh Channi Metoo Controversy

इसी तरह फरवरी 2018 में चन्नी ने सिक्के उछालकर एक फैसला किया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। असल में एक पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में लेक्चरर पद के लिए दो उम्मीदवार पहुंचे थे। इन दोनों में से सही उम्मीदवार को चुनने के लिए चन्नी (Charan jeet Singh Channi) ने सिक्का उछाला था। उनके इस काम ने तब राज्य सरकार की काफी किरकिरी कराई थी। 

चन्नी को कैप्टन अमरिंदर सिंह का विरोधी बताया जाता रहा है।हालांकि, कैप्टन ने चन्नी को सीएम चुने जाने के बाद बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखेंगे।

19 Sep 2021 By Shubham Mishra

Tags:

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us