Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ashes Series 2023 : इंग्लैंड ने जीत के साथ ब्रॉड को दी शानदार विदाई,अंतिम टेस्ट में 49 रन से हराया ऑस्ट्रेलिया को-सीरीज 2-2 से बराबर

Ashes Series 2023 : इंग्लैंड ने जीत के साथ ब्रॉड को दी शानदार विदाई,अंतिम टेस्ट में 49 रन से हराया ऑस्ट्रेलिया को-सीरीज 2-2 से बराबर
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हराया,इस जीत के साथ ब्रॉड की शानदार विदाई

एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट में आखिरी दिन इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली इंग्लैंड ने शानदार जीत के साथ साथी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को शानदार विदाई दी.


हाईलाइट्स

  • एशेज सीरीज के अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हराया
  • आखिरी मैच खेल रहे ब्रॉड ने अंतिम दो विकेट झटके,जीत के साथ शानदार विदाई
  • वोक्स ने 4 विकेट ,अली ने 3 विकेट झटके सीरीज 2-2 से बराबर

England beat Australia by 49 runs in final Test : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के अंतिम टेस्ट में जहां एक समय ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा था. वॉर्नर और ख्वाजा के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई.इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने 4 खिलाड़ियों को आउट कर टीम की कमर तोड़ दी. स्मिथ और हेड ने कुछ हद तक पारी को सम्भाला .नतीजा यह रहा कि इंग्लैंड ने अंतिम टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी की.इसी के साथ ही अपने साथी खिलाड़ी ब्रॉड की विदाई को यादगार बना दिया.

ऑस्ट्रेलिया के सीरीज जीतने का सपना टूटा

ऑस्ट्रेलिया के सीरीज जीतने के सपने को इंग्लैंड ने तोड़ डाला.एशेज सीरीज के अंतिम टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बराबर की.384 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने कल के स्कोर 135 रन के आगे पांचवे दिन खेलना शुरू किया.जहां ख्वाजा और वार्नर 5 रन और पार्टनरशिप में जोड़ पाए .तभी इंगलेंड ने गेंदबाजी में परिवर्तन करते हुए गेंद थमाई वोक्स को और उन्होंने निराश भी नहीं किया.दोनों ओपनर्स को आउट कर बड़ी सफलता दिलाई.

स्मिथ और हेड ने सम्भाला आउट होते ही बिखरी टीम

डेविड वार्नर 60 ,ख्वाजा 72 रन बनाकर आउट हुए. दोनों के आउट होने के बाद लाबुशेन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 13 रन के स्कोर पर मार्क वुड के शिकार बने. स्टीव स्मिथ और हेड ने पारी को सम्भाला और 95 रन की साझेदारी की. हेड 43 रन को मोइन अली ने आउट किया.कुछ देर बाद स्मिथ भी 54 रन बनाकर वोक्स का शिकार बने.

आख़िरी दो विकेट लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने,शानदार विदाई

इसके बाद कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर नहीं टिक सका, एलेक्स केरी 28 ने थोड़ा मैच में रोमांच लाया.निरन्तर अंतराल पर विकेट गिरते गए.अंत में आखिरी दो विकेट आख़िरी मैच खेल रहे ब्राड को मिले.ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 334 रन बनाकर आलआउट हो गई. इंगलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हराकर सीरीज बराबर की.इंग्लैंड की ओर से वोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के 4 ,मोइन अली ने 3 जबकि ब्राड ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया. इसी के साथ इंग्लैंड टीम ने ब्रॉड की विदाई को यादगार बना दिया.जीत के बाद ब्राड ने आये हुए दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.गैलरी में ब्रॉड की पूरी फैमिली इस यादगार क्षण को देखने के लिये मौजूद थी.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Follow Us