Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

America Viral video Bull: गजब ! मालिक के साथ कार की आगे वाली सीट पर बैठा बड़ी सींग वाला सांड, देखकर यूजर्स क्या बोले

America Viral video Bull: गजब ! मालिक के साथ कार की आगे वाली सीट पर बैठा बड़ी सींग वाला सांड, देखकर यूजर्स क्या बोले
अमेरिका वायरल वीडियो, फोटो साभार सोशल मीडिया

अमेरिका से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है.नेब्रास्का राज्य में एक युवक अपनी कार की बगल वाली सीट पर कोई व्यक्ति नहीं बल्कि सांड को बैठाकर यात्रा करने निकल पड़ा.यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.


हाईलाइट्स

  • अमेरिका के नेब्रास्का में अजीबोगरीब वीडियो आया सामने,बड़ी सींग वाला सांड कार से निकल पड़ा यात्रा करने
  • युवक के साथ कार की आगे वाली सीट पर बैठा सांड, वीडियो हो रहा वायरल
  • कार में सांड का वीडियो देख यूजर्स की सामने आई प्रतिक्रिया

man takes a bull sitting on the front seat of the car : कभी सांड को कार में सवार होते हुए देखा है,देखा क्या ऐसा सुना भी न होगा.अमेरिका के इस राज्य में बड़े सींग वाला सांड चर्चा का विषय बना हुआ है.दरअसल यह सांड कार की आगे वाली सीट पर बैठकर मालिक के साथ यात्रा पर निकल पड़ा है.जिसका वीडियो वॉयरल हो रहा है.इस दृश्य को देखने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

 

कार में सांड बैठा कर निकला सैर पर युवक

सोशल मीडिया पर अमेरिका से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक जिसका नाम ली बताया जा रहा है.उसने अपनी कार में एक सीट पर वजनी सांड को बैठा रखा है और उसके साथ यात्रा पर निकल पड़ा है.यह हैरान कर देने वाला दृश्य जिस किसी ने भी देखा वह दंग रह गया.पुलिस ने इस मामले में युवक को रोककर चेतावनी दी.

कार की आगे वाली सीट पर बैठा बड़ी सींग वाला सांड बना चर्चा का विषय

दरअसल नेब्रास्का राज्य में एक वीडियो वायरल हुआ है.इस वीडियो में सांड आराम से कार की आगे वाली सीट पर बैठकर मालिक के साथ घूमने निकला है.यह सांड जिसकी बड़ी सींगें हैं, ये वातुसी प्रजाति का सांड है.जब नॉरफॉल्क पुलिस विभाग को खबर मिली कि एक व्यक्ति अपनी कार की आगे की सीट पर एक सांड को बैठाकर हाईवे पर जा रहा है.पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार को रोककर पूछताछ की.पुलिस कैप्टन चैड रीमन ने बताया कि जब वो मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए.नेलिंग के रहने वाला मालिक ली मेयर और उसके सांड का नाम होउडी डूडी है.सांड कार में एक तरफ जहां खड़ा है उसके लिए स्टैंड भी बना हुआ है.

यूजर्स की वीडियो देखकर आने लगीं ऐसी प्रतिक्रिया

पुलिस ने पहले तो कार मालिक ली को रूल्स तोड़े जाने के बारे में बताया और फिर बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया.वहीं सोशल मीडिया के यूजर्स वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.एक यूजर ने कहा कि ड्राइवर गाड़ी कैसे चला रहा है.दूसरे यूजर ने कहा, क्या ये पालतू जानवरों को ऑफिस लाने का दिन है? मैं तो भूल ही गया था.एक अन्य यूजर ने लिखा कि सांड बेहद शर्मिंदा दिख रहा है.

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us