
Aaj ka rashifal today horoscope:आज का दिन कुछ राशियों के लिए काफ़ी अच्छा साबित होने वाला है.!
आज दिनांक 25 सितम्बर दिन शुक्रवार का दैनिक राशिफ़ल जानें युगान्तर प्रवाह पर.
मेष राशि:- आपको सभी समस्याओं का समाधान मिल जायेगा। उच्च शिक्षा की अभिलाषा कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। अटके हुए कार्य आज पूरे हो जायेंगे। नयी योजनाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। गृहोपयोगी सामान खरीदेंगे। घर से काम कर रहे जातकों को उच्च पद और बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि:- जीवनसाथी के साथ काफी रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। दिनचर्या अनुशासित और व्यवस्थित रहेगी। इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड आदि में निवेश कर सकते हैं। रचनात्मक विचार आपके कारोबार को विस्तारित करने में काफी सहायक सिद्ध होंगे। वरिष्ठ लोग आपका सहयोग करेंगे। मित्रों के साथ शाम को किसी विषय पर चर्चा कर सकते हैं।



वृश्चिक राशि:- सहकर्मियों के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। कोई रिश्तेदार आपने धन उधार माँग सकता है। दाम्पत्य जीवन में अहंकार को बीच में न आने दें। छोटी-छोटी बातों को तूल दे सकते हैं। सर्दी-जुकाम के कारण बुखार हो सकता है।

मकर राशि:- जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का प्रयास करेंगे। साझेदारी में किये गये कार्यों में धोखा मिल सकता है। लोग आपकी अच्छाई का गलत लाभ न उठायें। इसीलिए कम से कम आज धन किसी को उधार न दें।
कुम्भ राशि:- आपमें सन्तोष प्रवृत्ति रहेगी। पैतृक सम्पत्ति में आपके अधिकार बढ़ेंगे। मानसिक चिन्ताओं को दूर करने का प्रयास करें। बड़ों की सलाह आपके लिये अमृत तुल्य सिद्ध होगी। युवा प्रेमी कहीं घूमने और पार्टी में जा सकते है। आपमें भरपूर दयालुता और उदारता रहेगी जिससे लोग आपसे बहुत खुश होंगे।
मीन राशि:- वर्तमान के कार्यों पर अपना पूरा ध्यान बनाये रखें। विपरीत लिंग के लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। मेहनत के अनुपात में अधिक धन लाभ होगा। बच्चों को उनके मन की कोई वस्तु गिफ्ट करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
