Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफ़ल:इन राशियों के लिए मंगलकारी है आज का दिन.!

आज का राशिफ़ल:इन राशियों के लिए मंगलकारी है आज का दिन.!
15 september 2020 rashifal

आज दिनांक 15 सितम्बर दिन मंगलवार का दैनिक राशिफ़ल जानें युगान्तर प्रवाह पर..

मेष राशि :- जॉब में आपको कुछ असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आध्यात्मिक चिन्तन-मनन में दिन व्यतीत होगा। युवा प्रेमियों को अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखना चाहिये। बुद्धिमान लोगों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। दिन के पूर्वार्ध में मन खिन्न सा रहेगा।

वृष राशि :-  मानसिक रूप से चंचलता रहेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले ही कर लें। मन में अज्ञात भय जन्म ले सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। जिद्दी व्यवहार के कारण लोग दूर हो सकते हैं।

मिथुन राशि :- आपकी टीम भावना की काफी प्रशंसा होगी। सहकर्मियों के मन में आपके प्रति विशेष सम्मान उत्पन्न होगा। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। भोजन में लापरवाही न करें। आपका आत्मविश्वास और मनोबल प्रबल रहेगा।

कर्क राशि :- कारोबार में आपको शानदार सफलता मिलेगी। लेकिन नर्वस होने से आपको बचना चाहिये। कुछ लोग आपकी अनर्गल आलोचना करने का प्रयास करेंगे लेकिन आप उन पर ध्यान न दें। ऐसे लोगों से आप दूर रहें जो आपको हतोत्साहित करते हों।

Read More: आज का राशिफल 8 जुलाई 2026 (Aaj Ka Rashifal): चंद्रमा के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

सिंह राशि :-लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान की भरपायी करने के लिये नयी रणनीति बनायेंगे। सबको साथ लेकर चलें। किसी का मनोबल न गिरायें। दिन की शुरुआत नकारात्मक खबरों के साथ होगी। उच्च शिक्षा के लिये दिन बेहद शुभ है।

Read More: आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान

कन्या राशि :- अपने व्यवहार को सन्तुलित रखें। झूंठी बातें बोलने से बचें। आपके विचार अचानक से बदल सकते हैं। भविष्य की योजनाओं के लिये धन बचाकर रखें। फाइनेंस को लेकर खींचतान की स्थिति रहेगी। दोपहर के पूर्व आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा।

Read More: आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

तुला राशि :- दोस्तों के बीच अपना दबदबा बनाये रखेंगे। पूरा दिन आपके लिये जबरदस्त रहने वाला है। अपेक्षानुसार परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे।

वृश्चिक राशि :- अपनी वाणी में नियन्त्रण रखें। आप छुट्टी पर जा सकते हैं। बड़ा निवेश कर रहे हैं तो सावधानी रखें। उच्चाधिकारियों को अपने विश्वास में रखें। नयी नौकरी के लिये इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। जिसके परिणाम सकारात्मक होंगे।

धनु राशि :- कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। स्वयं पर भरोसा बनाये रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। आपकी लीडरशिप की काफी प्रशंसा की जायेगी। दोपहर के पहले मान-हानि की आशंका रहेगी।

मकर राशि :- अपने विचार खुलकर नहीं रख पायेंगे। जीवनसाथी आपकी किसी बात का गलत मतलब निकाल सकता है। पुराने कर्ज परेशानी का कारण बन सकते हैं। कुछ लोग आपको सबके सामने नीचा दिखाने का प्रयास भी करेंगे। दिन शान्तिपूर्वक व्यतीत करें और विवादों से दूरी बनाये रखें।

कुम्भ राशि :- दान-पुण्य में आपकी रुचि हो सकती है। किसी समस्या से छूटने के कारण बेचैनी दूर होगी। कारोबारियों के हिसाब में गड़बड़ी हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कूटनीति का प्रयोग करना पड़ सकता है। प्रेमी जनों के मध्य रिश्ते खट्टे हो सकते हैं।

मीन राशि :- नयी जॉब के प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि हेतु धन खर्च करेंगे। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us