Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Kidnapping Murder News: कानपुर में दस साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या.कुकर्म के बाद जिंदा गंगा में फेंका

Kanpur Kidnapping Murder News: कानपुर में दस साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या.कुकर्म के बाद जिंदा गंगा में फेंका
तनाव के चलते गांव में पुलिस, पीएसी फोर्स की तैनाती की गई है.

कानपुर में एक दस साल के लड़के की अपहरण (Kanpur Kidnapping News) के हत्या कर दी गई है.पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया फिर उसे जिंदा ही गंगा में फेंक दिया था.पकड़े गए दरिंदो की निशानदेही पर पुलिस (Kanpur Police) बच्चे का शव गंगा नदी में गोताखोरों की मदद से ढूंढ रही है.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दस साल के एक मासूम लड़के का चार युवकों ने अपहरण किया.फिर पिता 6 लाख के फिरौती की मांग की.न मिलने पर चारों ने बच्चे के साथ कुकर्म किया फिर जिंदा ही गंगा नदी में फेंक दिया.पुलिस ने चारों दरिंदो को गिरफ्तार कर लिया है.बच्चे के शव के लिए गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार कानपुर कैंट क्षेत्र के मैंकपुरवा इलाक़े से सोमवार शाम को घर के बाहर से एक लड़का गायब (kanpur Kidnapping) हो गया था. बच्चे की परिवार के लोग खोज ही रहे थे कि रात करीब 9 बजे उनके फ़ोन पर कॉल आई.

उधर से बताया गया कि तुम्हारा बच्चा हमारे पास है जिंदा चाहते हो तो 6 लाख रुपए की व्यवस्था करो. बच्चे के पिता ने गरीबी का हवाला देते हुए इतने पैसे देने में असमर्थता जताई.बच्चे का पिता पिकअप ड्राइवर है.पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी.सीसीटीवी फुटेज औऱ सर्विलांस के सहारे पुलिस बदमाशों तक पहुँच गई.

पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा है.यह चारों उसी इलाक़े के रहने वाले हैं जहाँ बच्चा रहता था. चारों के नाम बल्लू, समीर, अमित औऱ अमीन हैं. बताया जा रहा है कि चारों ने घटना कबूल कर ली. उन्होंने कुकर्म की बात भी कबूली है. कुकर्म के बाद बच्चे को जिंदा ही गंगा नदी में फेंक दिया था. पुलिस बच्चे के शव की तलाश में जुटी हुई है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us