Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

मौसम:ओडिशा पहुंचा 'फैनी' तूफ़ान यूपी में भी देगा दस्तक.!

मौसम:ओडिशा पहुंचा 'फैनी' तूफ़ान यूपी में भी देगा दस्तक.!
फोटो साभार गूगल

'फैनी' नाम के चक्रवाती तूफ़ान ने ओडिसा के 'पुरी' समुद्री तट पर दस्तक दे दी है.. यह तूफ़ान यूपी में भी दस्तक दे सकता है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पूरी ख़बर..

ओडिशा में चक्रवाती तूफान फैनी ने दस्तक दे दी है।चक्रवाती तूफान काफी खतरनाक स्तर का है और इस दौरान लगभग 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इस तूफान का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी हो सकता है।मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है।इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में 2 और तीन मई को तेज हवा और बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े: यूपी में अगले दो दिन तबाही मचा सकता है फैनी तूफ़ान मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.!

चक्रवाती तूफान को देखते हुए यूपी के किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों को नुकसान से बचाने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाजों को सुरक्षित जगहों पर रखें जहां आंधी-पानी को असर न हो सकें। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि यूपी में फोनी तूफान के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी चल सकती है। बिहार में भी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने का अनुमान लगाया गया है। उत्तराखंड, झारखंड, तमिलनाडु, सिक्किम और पुडुचेरी में हवा की रफ्तार यूपी, बिहार की तुलना में थोड़ी कम होगी।मौसम पुर्वानुमान में तेज हवा के साथ बारिश की भी आशंका जताई गई है।

ओडिसा में फैनी का कहर जारी...

Read More: 80 के दशक की देश की आवाज हुई शांत: दूरदर्शन की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, जानिए उनके बारे में

फैनी तूफ़ान पुरी तट से टकरा गया है।पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। हैदराबाद के मौसम विभाग के मुताबिक पुरी में 245 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। प्रशासन पहले से ही मुस्तैद है।समुद्री किनारों से लोगों को हटा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है।सरकारी इंतजामों और तूफान से लड़ने की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Read More: IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5 रुपये में 28 लाख का सपना ! लालच में फंसा योगेंद्र, साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना Fatehpur News: 5 रुपये में 28 लाख का सपना ! लालच में फंसा योगेंद्र, साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना
फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव में एक युवक 5 रुपये के पुराने नोट को 28 लाख रुपये...
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं के लिए खास चेतावनी, जानें क्या करें और क्या बिल्कुल न करें
खामेनेई का यूपी कनेक्शन: बाराबंकी के किंटूर से ईरान की सर्वोच्च सत्ता तक का सफर
आज का राशिफल 02 मार्च 2026: भोले बाबा को जल अर्पित कर करें दिन की शुरुआत, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत में मिला युवती का शव ! दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हफ्ते भर पहले की गई थी शिकायत
Fatehpur News: मैं SIR से तंग आ चुका हूं, बेटी की शादी में छुट्टी नहीं मिल पा रही है, BLO ने उठाया खौफ़नाक कदम
Holika Dahan Kab Hai 2026: 2 नहीं 3 को होगा होलिका दहन, भद्रा खंड ग्रास चंद्रग्रहण का साया, जानिए शुभ मुहूर्त

Follow Us