
नई दिल्ली:वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे गृह मंत्री शाह..बचाएगी चार घण्टे का समय.!
On
दिल्ली से कटरा वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले यात्रियों को अब पहले से चार घण्टे कम का समय लगेगा..आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह दिल्ली से हरी झंडी दिखा ट्रेन को रवाना करेंगे.. पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
नई दिल्ली:माँ वैष्णो देवी धाम कटरा जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार की तरफ़ से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने के निर्णय के बाद आज ट्रेन का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 3 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होगा।ट्रेन को सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।वंदे भारत अंबाला, लुधियाना, जम्मू-तवी होते हुए शाम 5 बजकर 50 मिनट पर कटरा पहुंचेगी।वंदे भारत एक्सप्रेस की कटरा से वापसी दोपहर 3 बजे होगी, जो नई दिल्ली देर रात 11 बजे पहुंचेगी।



Tags:
Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 23:17:05
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
