Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Train Ticket Transfer: रेलवे की टिकट को कैंसिल किए बिना दूसरे को करें ट्रांसफर ! जान लीजिए पूरा तरीका

Train Ticket Transfer: रेलवे की टिकट को कैंसिल किए बिना दूसरे को करें ट्रांसफर ! जान लीजिए पूरा तरीका
आईआरसीटीसी, image credit original source

ट्रेन (Train) की टिकट बुक (Book Ticket) कराने के बाद यदि किसी कारण आप अपनी टिकट को कैंसिल (Cancel Ticket) कराने से अच्छा है कि किसी और को ट्रांसफर कर दें. जी हां सही सुना ऐसा करने से आपको कैंसिलेशन चार्ज (Cancelation Charge) नहीं देना होगा और आपका पूरा पैसा भी बच जाएगा क्या है ये माजरा कैसे उठा सकेंगे इसका लाभ जानिए पूरी खबर विस्तार से..

अब रेलवे टिकट को कैंसिल करने से पहले जान लीजिए ये बात

अमूमन जब कभी ट्रेन से कहीं यात्रा करनी होती है तो यात्री को 15 दिन से लेकर 1 महीने पहले तक रिजर्वेशन कराता है ताकि जिस जिस दिन उसे यात्रा करनी हो तो उस दिन उसे सीट को लेकर संघर्ष न करना पड़े और उस यात्री को सफर के दौरान आनंद और सभी सुख सुविधाये मिल सके, लेकिन कभी-कभी किसी कारणवश यात्रा के पहले ही टिकट को रद्द करवाना पड़ता है ऐसे में उस यात्री को रेलवे के नियमानुसार कैंसिलेशन के भुगतान समेत हर्जाना भी देना पड़ता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा रेलवे की ओर से एक बड़ा और अहम बदलाव किया गया है या नहीं अब रेलवे टिकट को आप कैंसिल करवाने की बजाय किसी और के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं ऐसा करने से आपको किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा साथ ही आपके पूरे पैसे भी बच जाएंगे.

indian_railway_ticket_cancellation_news
भारतीय रेलवे, image credit original source

टिकट को कैंसिल करने की बजाय किसी और के नाम कराए ट्रांसफर

मसलन आपको अपने शहर से कहीं यात्रा पर जाना है जिसके लिए आपने 15 दिन से लेकर 1 महीने के पहले टिकट बुक कराई थी लेकिन किसी कारणवश आपका यह टूर कैंसिल हो रहा है तो आपको टिकट कैंसिल करने की कोई आवश्यकता नहीं है ऐसे में रेलवे के नए नियमानुसार आपके टिकट पर कोई दूसरा यात्री सफर कर सकता है रेलवे की ओर से यह सुविधा सभी यात्रियों के लिए जारी कर दी गई है ऐसे में आप टिकट कैंसिल करने की बजाय फैमिली के किसी अन्य मेंबर को अपना टिकट ट्रांसफर कर सकते हैं.

इन फैमिली मेंबर्स को ट्रांसफर कर सकते हैं टिकट

अब ऐसे में आपके मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि यदि आपका प्लान कैंसिल हुआ है तो आप अपनी टिकट को किसके नाम ट्रांसफर कर सकते हैं बताते चलें कि आप अपने फैमिली मेंबर जैसे पिता,माता, बहन,भाई, बेटी-बेटा या फिर पति-पत्नी को ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन आपको इसकी जानकारी रेलवे को बोर्डिंग से कम से कम 1 दिन पहले देनी होगी इस वजह से टिकट पर पहले जिसका नाम था वह हट जाएगा और अब टिकट आपके द्वारा बताए गए व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा एक कन्फर्म टिकट को आप एक बार ही ट्रांसफर कर सकते हैं.

इस तरह से ट्रांसफर कर सकते हैं टिकट

रेलवे के इस टिकट को किसी और के नाम पर ट्रांसफर करने के लिए आपको सबसे पहले टिकट का प्रिंट आउट लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा जहां पर आपको जिसके नाम पर टिकट ट्रांसफर करवाना है उसकी आईडी प्रूफ के साथ स्टेशन काउंटर पर टिकट को ट्रांसफर करने के लिए आवेदन करना होगा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे की ओर से दी जाने वाली सुविधा काफी समय से लागू की जा चुकी है अब आप भी रेलवे की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us