Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

चन्द्रयान 2 की असफलता पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें..प्रतिक्रियाएं पढ़ खौल उठेगा आप का खून!

चन्द्रयान 2 की असफलता पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें..प्रतिक्रियाएं पढ़ खौल उठेगा आप का खून!
फ़ोटो साभार सोशल मीडिया

चन्द्रयान 2 लैंडिंग से महज दो किलोमीटर से चूक गया।जहां भारतीय इसरो के वैज्ञानिकों के साथ खड़े होकर उनका हौसला अफजाई कर रहें तो दूसरी ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान इसरो की इस चूक पर मजे ले रहा है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:चन्द्रयान-2 के लैंडर विक्रम का आख़िरी दो किलोमीटर में इसरो से सम्पर्क टूट गया।इसी लैंडर के ज़रिए चन्द्रयान-2 को चन्द्रमा की सतह तक पहुंचना था।
47 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान-2 का चन्द्रमा की सतह से से महज दो किलोमीटर दूर इसरो से सम्पर्क टूट जाने से देशवासियों को झटका तो जरूर लगा है लेक़िन इस वक़्त पूरा देश इसरो के वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है।आपको बता दे कि भारत में इसकी सफलता को लेकर काफ़ी उत्साह का माहौल था और लोगों की नज़रें देर रात भी इसरो के मिशन पर थी।लेक़िन जैसे ही संर्पक टूटने वाली बात सामने आई तो सब निराश हो गए।

ये भी पढ़े-शाहरुख की बेटी सुहाना की ये तस्वीरें हैं वायरल..

जहां एक ओर पूरा देश इस समय इसरो के वैज्ञानिकों के साथ उनका हौसला बढ़ा रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान इस पर मजे ले रहा है।

पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीक मंत्री फ़वाद हुसैन चौधरी ने चंद्रयान-2 से संपर्क टूटने पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया के वीडियो को रीट्वीट करते कहा, ''मोदी जी सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भाषण दे रहे हैं. दअसल, ये नेता नहीं बल्कि एक अंतरिक्षयात्री हैं।लोकसभा को मोदी से एक ग़रीब मुल्क के 900 करोड़ रुपए बर्बाद करने के लिए सवाल पूछने चाहिए''

Read More: केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला

अपने दूसरे ट्वीट में फ़वाद चौधरी ने लिखा है, ''मैं हैरान हूं कि भारतीय ट्रोल्स मुझे गालियां दे रहे हैं, मानो उनके मून मिशन को मैंने नाकाम किया हो।भाई हमने कहा था कि 900 करोड़ लगाओ इन नालायक़ों पर? अब सब्र करो और सोने की कोशिश करो #IndiaFailed.''

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

अभय कश्यप नाम के एक भारतीय ने फ़वाद चौधरी से नाराज़गी जताई तो इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया में कहा, ''सो जा भाई, मून के बदले मुंबई में उतर गया खिलौना।जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना...डीयर 'एंडइया'

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ़ ग़फ़ूर ने ट्वीट कर कहा है, ''बहुत बढ़िया इसरो।किसकी ग़लती है? पहला- बेगुनाह कश्मीरियों जिन्हें क़ैद कर रखा गया है? दूसरा- मुस्लिम और अल्पसंख्यक की? तीसरा- भारत के भीतर हिन्दुत्व विरोधी आवाज़? चौथा- आईएसआई? आपको हिन्दुत्व कहीं नहीं ले जाएगा।''

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us