Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

योग दिवस:प्रधानमंत्री मोदी ने राँची में किया योग..राँची में योग दिवस मनाने के पीछे बताए ये कारण..!

योग दिवस:प्रधानमंत्री मोदी ने राँची में किया योग..राँची में योग दिवस मनाने के पीछे बताए ये कारण..!
फोटो साभार गूगल

आज पूरा विश्व 21 जून के अवसर पर योग दिवस मना रहा है भारत मे जगह योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कर इसको मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार योग दिवस रांची में मनाया...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार झारखंड की राजधानी रांची में योग दिवस मनाया,यहाँ आयोजित योग के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्होंने आम जन को संबोधित भी किया।प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वहां उपस्थित आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हर किसी का फोकस दिल की बीमारी को लेकर है, यही इस बार की थीम है।उन्होंने कहा कि भारत में दिल की बीमारियों से जुड़े मामले बढ़ें हैं।

यह भी पढ़े:देश की सबसे खूबसूरत सांसद जिसे कहा जा रहा है..आख़िर कौन है वह.?

प्रधानमंत्री ने यहां कहा कि आज देश-दुनिया के अनेक हिस्सों में लाखों लोग योग दिवस मना रहे हैं। दुनियाभर में योग के प्रसार के लिए मीडिया के साथी, सोशल मीडिया के लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं।झारखंड में योग दिवस के लिए आना बहुत सुखद अनुभव है।

रांची में योग दिवस मनाने के पीछे मोदी के तर्क...

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने रांची में ही योग दिवस मनाने का निर्णय पर कई कारण बताए जो इस प्रकार हैं..

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

1-पीएम मोदी ने बताया कि रांची और स्वास्थ्य का रिश्ता इतिहास में दर्ज है। अब हमें योग को एक अलग स्थान पर ले जाना है।अब हमें गरीबों के घर तक योग को पहुंचाना है।

2-उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने आयुष्मान योजना की शुरुआत भी रांची से ही की थी, इसलिए यहां पर योग दिवस मनाना लाजमी था।

3-राँची के प्राकृतिक सौंदर्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ये राज्य प्रकृति के करीब है, यही कारण है कि उन्होंने यहां पर योग दिवस मनाने का निर्णय़ किया।

इसके अलावा मोदी के रांची में योग दिवस मानने के पीछे कई लोग इसको राजनीति से भी जोड़कर देख रहे हैं चूंकि कुछ समय बाद ही झारखंड में विधानसभा के चुनाव होने हैं इस लिए मोदी ने चुनावों को ध्यान में रखते हुए रांची में इस बार का योग दिवस मनाया। आपको बता दे कि इसके पहले मोदी ने यूपी विधानसभा चुनावों के पहले लखनऊ में योग दिवस मनाया था।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us