Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

BREAKING:भारत में भी हमले की फ़िराक में आतंकी..आठ राज्यों में हाई अलर्ट.!

BREAKING:भारत में भी हमले की फ़िराक में आतंकी..आठ राज्यों में हाई अलर्ट.!
प्रतीकात्मक फोटो

बीते दिनों श्रीलंका में हुए भीषण आतंकी हमलों के बाद अब भारत मे भी अभी अभी आतंकी हमलों को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है.. पढ़े युगान्तर प्रवाह यह रिपोर्ट।

कर्नाटक: ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकवादी भारत में भी बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे हैं।एक मीडिया वेबसाइट में प्रकाशित ख़बर के अनुसार कर्नाटक पुलिस को आतंकी हमलों को लेकर इनपुट मिला है जिसके बाद आठ राज्यों तमिलनाडु,कर्नाटक,महाराष्ट्र,तेलंगाना,आंध्रप्रदेश,केरल,गोवा,पडुचेरी में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कर्नाटक पुलिस को एक लारी के ड्राइवर ने यह सूचना दी है कि तमिलनाडु के रामनाथपुरम में 19 आतंकी छिपे हुए हैं और हमले की योजना बना रहे हैं।
इस मामले में कर्नाटक के पुलिस आयुक्त ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'एक शख्स जिसने दावा किया है कि वह एक लॉरी ड्राइवर है। उसने कंट्रोल रुम में फोन करके बताया कि उसके पास सूचना है कि आठ राज्यों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। यह आतंकी हमले ज्यादातर ट्रेन में हो सकते हैं। उसका दावा है कि तमिलनाडु के रामनाथपुरम में इस समय 19 आतंकी मौजूद हैं।'

इस खबर के आने के बाद देश भर में सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है।साथ ही तमिलनाडु सहित कई राज्यों संदिग्धों की तलाश शुरू हो गई है।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us