Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

जोगी की चमत्कारी गाय: दो सिर चार आखों वाली बछिया को दिया जन्म ! देखने वालों की लगी भीड़

जोगी की चमत्कारी गाय: दो सिर चार आखों वाली बछिया को दिया जन्म ! देखने वालों की लगी भीड़
कर्नाटक में एक गाय ने दो सिर वाली बछिया को जन्म दिया: Image Credit Original Source

Karnataka News In Hindi

कर्नाटक (karnataka) मंगलूरू (Mangalore) के मुल्की तालुक के किन्निगोली क्षेत्र में एक चमत्कारी घटना ने सबको चौंका दिया. जोगी की गाय ने एक दो सिर वाली बछिया को जन्म दिया. जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई.

Karnataka News In Hindi: कर्नाटक राज्य के मंगलूरू (Mangalore) से एक अजब गजब मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मुल्की तालुक के किन्निगोली क्षेत्र में एक गाय (Cow) ने दो सिर वाली बछिया को जन्म दिया है जिसके चार आंखें हैं.

जानकारी के मुताबिक जैसे ही चमत्कारी घटना आस-पास के लोगों को पता चली देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई. लोग इसे भगवान का वरदान बता रहे हैं. 

दो सिर वाली बछिया और गाय की पूजा करने पहुंचे लोग

कर्नाटक (karnataka) के मंगलूरू (Mangalore) में दो सिर वाली बछिया को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. जानकारी के मुताबिक लोग इसे चमत्कार मानकर उसकी पूजा भी कर रहे हैं. बीते मंगलवार को जन्मी बछिया मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है.

गाय के मालिक जयराम जोगी (Jay Ram Jogi) कहते हैं कि उनकी गाय ने दूसरी बार एक बछिया को जन्म दिया है. उसका शरीर एक है लेकिन गर्दन से दो सिर और चार आंखें हैं जो आपस में जुड़े हुए हैं. दो आंखे अंदर दबी हैं लेवल बाहर दो ही आंखें हैं.

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

उन्होनें कहा कि बछिया स्वस्थ है लेकिन सर भारी होने के कारण वो खड़ी नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से गाय ने उसे दूध नहीं पिलाया है उसे अलग से दूध देना पड़ रहा है. 

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

चत्मकार है या किसी रोग से ऐसी बछिया जन्मी

मंगलूरू के किन्निगोली क्षेत्र में इसी घटना को पशुचिकित्सक 'पॉलीसेफली' नामक एक दुर्लभ बीमारी बता रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोग के कारण गाय के गर्भ में ही बछिया के दो सिर बन गए जो एक ही गर्दन से जुड़े हुए हैं.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

चार आंखों के बाउजूद केवल दो से ही देख पा रही है. पशुचिकित्सक इसे आश्चर्य मान रहे हैं कि गाय की बछिया जिंदा कैसे है अमूमन ऐसे बच्चे मृत होते हैं या तुरंत उनकी मौत हो जाती है. लेकिन बछिया बिल्कुल ठीक है केवल सर भारी होने की वजह से खड़ी नहीं हो पा रही है. वही मालिक जोगी उसको बोतल से दूध पिलाते हुए उसका ध्यान रख रहे हैं. देखने वालों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us