बड़ी ख़बर:पीएम मोदी ने लॉकडाउन 4 को लेकर कही ये बड़ी बात..आर्थिक पैकेज का भी हुआ ऐलान.!
On
मंगलवार को रात्रि 8 बजे पीएम मोदी ने एक बार फिर से देश की जनता को सम्बोधित किया.जिसमें उन्होंने एक बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है .पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
नई दिल्ली:मंगलवार को रात्रि 8 बजे पीएम मोदी ने एक बार फ़िर से देश के नाम अपना सम्बोधन दिया।पीएम ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि ये एक ऐसा वायरस है जिसने पूरे विश्व को तबाह कर दिया है।
ये भी पढ़े-कोरोना का ख़तरा-फतेहपुर में एक साथ दो लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव..!

पीएम मोदी ने लॉकडाउन को लेकर कहा है कि डॉक्टरों और वैज्ञानिको का मानना है कि कोरोना लम्बे समय तक चलने वाला है।लेक़िन हम उसी कोरोना के इर्द गिर्द नहीं रह सकते।हम मास्क पहनेंगे, दो गज की दूरी बनाएंगे।लेकिन अपने लक्ष्यों को भी पूरा करेंगे।
पीएम ने कहा कि हम लॉकडाउन 4 को लेकर राज्यो सरकारो की तरफ से आए सुझावों को ध्यान में रखते हुए इसकी पूरी जानकारी 18 मई से पहले आपको दे दी जाएगी।लेक़िन उन्होंने याब स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन 4 पूरी तरह से नया और नए नियमों के साथ लागू होगा।
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Oct 2026 09:25:50
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
