
कोरोना का ख़तरा:भारत में कोरोना वायरस से दूसरी मौत..राजधानी में..!
On
कोरोना वायरस से देश में एक और मौत हो गई है..यह मौत राजधानी दिल्ली में हुई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
नई दिल्ली:कोरोना वायरस की चपेट में आने से देश में शुक्रवार शाम एक और मौत हो गई।इस तरह कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक से बढ़कर दो हो गई है।यह मौत देश की राजधानी दिल्ली में हुई है।समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से आई ख़बर के अनुसार दिल्ली में कोरोना संक्रमित एक 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। (second death in india corona virus)

जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला का बेटा कुछ दिनों पहले ही विदेश से आया था।बताया जा रहा है कि बेटा कोरोना संक्रमित था।बेटे का इलाज़ अभी भी जारी है।लेक़िन उसकी बुजुर्ग माँ ने शुक्रवार शाम इलाज़ के दौरान दम तोड़ दिया है।



Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
