Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:हमीरपुर से हैरान करने वाली ख़बर..कोरोना के बीच फ़ैला विचित्र बुखार..तीन की मौत सौ से ज्यादा चपेट में..!

UP:हमीरपुर से हैरान करने वाली ख़बर..कोरोना के बीच फ़ैला विचित्र बुखार..तीन की मौत सौ से ज्यादा चपेट में..!
हमीरपुर:स्वास्थ्य टीम जाँच करती हुई।

हमीरपुर में कोरोना वायरस के बीच एक अजीब तरह का बुखार फैल गया है।जिसकी चपेट में सैकड़ो लोग हैं।अब तक तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

हमीरपुर:जिले में कोरोना महामारी के बीच फैले अजीब बुखार से लोगो में दहशत फैल गई है।एक गाँव में फैले इस इस अजीब बुखार से 10 दिनों के भीतर एक सैकड़ा से ज्यादा लोग चपेट में आ गए हैं।हैरत की बात ये भी है कि इसकी चपेट में आने से एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहित दो अन्य लोगो की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में मंगलवार को एक दर्जन नए संक्रमितों की पुष्टि..!

मामला राठ तहसील क्षेत्र के गल्हिया गांव का है जंहा बीते कई दिनों से अजीब बुखार ने सौ से अधिक ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया है।जांच के लिये स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव में रुकी है, लोगो की कोरोना टेस्टिंग भी हो रही है।लेकिन इन ग्रामीणों को कोरोना के कोई लक्षण नही मिले। फिलहाल टीम लगभग 50 गम्भीर मरीजो को इलाज के झांसी के साथ जिला अस्पताल हमीरपुर भेज चुकी है।ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में इस बीमारी की वजह से लोग दहशत में आ गये है,लेकिन प्रशासन सूचना के बावजूद इस बारे में गम्भीर नहीं दिख रहा है।

ये भी पढ़ें-जब मैं मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना..लहू से मेरी पेशानी में हिंदुस्तान लिख देना.!

गांव में फैले विचित्र बुखार के बीच स्वास्थ विभाग की एक टीम नियमित रूप से गांव पर अपनी नजर बनाए हुए है।हालांकि गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए जाँच केंद्र में मरीजों के बैठने या लेटने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।जिसके चलते जाँच कराने आए मरीजों को ज़मीन पर ही बैठना पड़ रहा है।इनमें से कुछ की हालत तो इतनी खराब है कि वह वहीं तड़प रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के उच्च पदों पर बैठे जिम्मेदारों को खुद नही मालूम कि गांव में किस बीमारी ने अपने पैर फैला लिये है,वो इसे वायरल और डेंगू का मिश्रण मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें-कोरोना वैक्सीन:बड़ी खुशखबरी..रूस ने मारी बाज़ी..पुतिन की बेटी को लगा पहला टीका..!

डिप्टी सीएमओ एम के वल्लभ ने बताया कि गाँव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद हैं।जाँच कराई जा रही है।गाँव में दो एम्बुलेंस भी नियमित रूप से खड़ी करा दीं गई हैं जिससे किसी गम्भीर को तुरंत अस्पताल लाया जा सके।डेंगू की जाँच के लिए भी सैम्पल कानपुर भेजे जा रहें हैं।रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि डेंगू है या नहीं।फिलहाल इसे हम वायरल फ़ीवर मान रहें हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी परसू को मुठभेड़...
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Follow Us