Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:Exclusive- कोरोना 'काल' में गर्भवती महिलाओं के लिए जिला अस्पताल ने क्या तैयारी की है..!

फतेहपुर:Exclusive- कोरोना 'काल' में गर्भवती महिलाओं के लिए जिला अस्पताल ने क्या तैयारी की है..!
Fatehpur corona virus

कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है।लोग घरों में बन्द हैं।लेक़िन कई घरों में गर्भवती महिलाएं हैं।जिसको लेकर लोगों के मन में कई तरह की आशंकाएं हैं..जिला महिला अस्पताल में इसको लेकर क्या कुछ तैयारी की गई है..इस सम्बंध में युगान्तर प्रवाह ने ज़िले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमाकांत पांडेय से बातचीत की..पढ़े युगान्तर प्रवाह की ये एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।

फतेहपुर:कोरोना के चलते देश भर में लगा लॉकडाउन मौजूदा हालातों को देखते हुए कम से कम अभी दो हफ़्तों तक बढ़ाया जा सकता है।फ़िलहाल इसकी घोषणा नहीं हुई लेक़िन अटकलें लगाई जा रहीं हैं।fatehpur corona virus news

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर का यह क्षेत्र हुआ बेहद संवेदनशील..डीएम एसपी ने बैठक कर जारी किए दिशा निर्देश.!

इन सब के बीच अन्य रोगों से पीड़ित व्यक्ति अस्पतालों में ओपीडी बन्द होने से काफ़ी चिंतित हैं।सबसे ज़्यादा चिंता गर्भवती महिलाओं को लेकर है।खासकर ऐसी गर्भवती महिलाएं जिनका डिलेवरी का समय नजदीक है।जिन घरों में गर्भवती महिलाएं हैं।परिजन तमाम तरह की आशंकाओं से घिरे हुए हैं।जिसके चलते हमने ज़िले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.उमाकांत पांडेय से बातचीत की।

ये भी पढ़े-UP:कोरोना संक्रमित मरीज़ मिलने के बाद इलाक़ा सील करने पहुंचीं टीम पर हमला..कई थानों का फोर्स पहुंचा..!

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए डॉ उमाकांत पांडेय ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में प्रसव की प्रक्रिया सामान्य दिनों की तरह ही चल रही है।प्रसव के दौरान ज़रूरत की सारी सुविधाएं सुचारू रूप से जारी हैं।उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक लेकर आने वाली 102 एम्बुलेंस सेवा को भी पहले की तरह से चालू रखा गया है।उन एम्बुलेंसों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

ये भी पढ़े-कोरोना:लॉकडाउन पर केंद्र के फैसले का इंतजार..दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत कई राज्य पक्ष में..!

एक सवाल के जवाब में सीएमओ उमाकांत ने बताया कि यदि गर्भवती महिला जिसकी हाल ही में डिलवरी होनी है यदि उसके अंदर कोरोना से जुड़े हुए लक्षण पाए जाते हैं तो उसका भी सैम्पल जांच के लिए भेजा जाएगा साथ ही यदि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती है तो उसको जिला अस्पताल में बने कोरोना के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर कोरोना का पूरा प्रोटोकॉल फ़ॉलो करते हुए डिलवरी कराई जाएगी।

ये भी पढ़े-कोरोना:यहाँ लॉकडाउन तोड़ सड़को पर उपद्रव करने लगे मजदूर..आगज़नी औऱ तोड़फोड़ भी की..!

उन्होंने यह भी बताया कि फ़िलहाल जिला अस्पताल में ऐसी जांचे या इलाज जिसको कुछ दिनों तक टाला जा सकता है उनको केवल रोका गया है।मेडिकल इमरजेंसी की सारी सेवाएं चाहे वह पुरुषों से जुड़ी हो या महिलाओं व बच्चों से वह सामान्य दिनों की तरह ही चल रहीं हैं।

सीएमओ ने बताया कि ज़िले से कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।लेक़िन अब तक ज़िले में एक भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है।जो ज़िले के लिए राहत भरी ख़बर है।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us