Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Corona Nasal Vaccine Rate नेजल वैक्सीन का सरकार ने निर्धारित किया रेट, रुपए खर्च कर जनवरी से लगवा सकेंगें

Corona Nasal Vaccine Rate नेजल वैक्सीन का सरकार ने निर्धारित किया रेट, रुपए खर्च कर जनवरी से लगवा सकेंगें
Corona Nasal Vaccine Rate

Corona Nasal Vaccine Rate कोरोना की नेजल वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने इसका रेट निर्धारण भी कर दिया है. सरकारी औऱ प्राइवेट अस्पतालों का अलग अलग रेट तय किया गया है.

Corona Nasal vaccine Rate : कोरोना की नेज़ल वैक्सीन को स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने अब इसका रेट निर्धारण भी कर दिया है. सरकारी अस्पताल में लगवाने पर आपको 325 रुपए खर्च करने पड़ेंगे, वहीं प्राइवेट अस्पतालों में इसका रेट 800 रुपए होगा. इस वैक्सीन को आप जनवरी के आख़री हफ़्ते से लगवा सकेंगें

कौन लगवा सकता है..

कोविन प्लेटफॉर्म पर अब ये नेज़ल वैक्सीन भी उपलब्ध होगी.ये वैक्सीन 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगाई जाएगी.नाक से दी जाने वाली इस वैक्सीन को बूस्टर डोज पर लगाया जाएगा.

भारत बायोटेक की इस वैक्सीन को सरकार ने इस साल 6 सितंबर को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी थी.हालांकि, अब तक ये वैक्सीन लगाई नहीं जा रही थी.अब इसे कोविन पोर्टल पर लिस्टेड करने की मंजूरी भी मिल गई है.

इस वैक्सीन को लेकर दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन शरीर में जाते ही यह कोरोना के इन्फेक्शन और ट्रांसमिशन दोनों को ब्लॉक करती है.इसलिए यह वैक्सीन कोरोना के मामले में बेहद असरदार साबित हो सकती है.इस वैक्सीन को लगाने के लिए सूई की जरूरत नहीं होगी और न ही हेल्थवर्कर्स को ज्यादा ट्रेनिंग देने की जरूरत होगी.

भारत बायोटेक के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉक्टर कृष्णा इल्ला ने कहा यह व्यक्ति भारत की पहली ऐसी वैक्सीन होगी जिसमें डीजल की जरूरत नहीं.भारत के पास प्रकाशनरी डोज के लिए एक और बेहतर विकल्प मिल गया है.

कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि सरकार द्वारा ज्यादा मात्रा में नेजल वैक्सीन खरीदने पर केंद्र व राज्य सरकारों को 325 रुपये प्रति डोज दिया जाएगा.साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि इस वैक्सीन को तीन फेज ट्रायल किया गया जो कामयाब रहे.

यह वैक्सीन हिटरोलोगस यानि ऐसे किसी भी व्यक्ति को दी जा सकती है जिसने कोविशील्ड या फिर कोवैक्सीन की दोनों डोज ले रखी है. यह नाक से दी  जानी वाली इन्नोवैक वैक्सीन दोनों ही तरह के लोगों पर कारगर होगी. यह बूस्टर डोज की तरह दी जा सकती है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us