Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

मनोरंजन:अभिनेत्री राधिका आप्टे के जन्मदिन पर जाने उनके न्यूड सीन लीक होने की क्या है कहानी!

मनोरंजन:अभिनेत्री राधिका आप्टे के जन्मदिन पर जाने उनके न्यूड सीन लीक होने की क्या है कहानी!
फ़ोटो इंस्टाग्राम राधिका आप्टे

बॉलीवुड में बोल्ड सीन देने वाली अभिनेत्रियों के रूप में जानी जाने वाली मोस्ट टैलेंटेड अदाकारा राधिका आप्टे का आज 34 वां जन्मदिन है.. उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातों को जानने के लिए पढें युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

डेस्क:बीते कुछ सालों के अंदर अपनी ग़जब की अदाकारी के चलते बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री राधिका आप्टे आज अपना 34 वा जन्मदिन मना रही हैं।राधिका के बारे में जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है वह है उनके फिल्मों में एक्टिंग करने का तरीका।बीते कुछ सालों में मांझी द माउंटेन मैन, पैडमैन, जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर राधिका अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं।वैसे तो राधिका आप्टे को बॉलीवुड से जुड़े क़रीब 10 साल हो चुके हैं लेकिन उनके टैलेंट को सही मुकाम बीते 4, 5 सालों में ही मिला है।

न्यूड सीक लीक होने की कहानी...

दरअसल, साल 2015 में अनुराग कश्यप ने एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी।ये फिल्म सिर्फ इंटरनेशनल मार्केट के लिए थी।इसे पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाना था इस फिल्म के लिए अनुराग को जिस तरह की एक्ट्रेस की तलाश उसके लिए राधिका आप्टे एकदम फिट थी।फिल्म में एक न्यूड सीन फिल्माया जाना था, जिसे करने में राधिका को कोई ऐतराज नहीं था।

ये भी पढ़े-मनोरंजन:शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की इस फ़ोटो को देखकर दीवाने हुए लोग!

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

इस सीन में एक्ट्रेस को अपने निर्वस्त्र होकर एक स्ट्रॉन्ग सीन देना था।इस रोल के लिए कोई भी एक्ट्रेस तैयार नहीं हो रही थी, मगर राधिका आप्टे ने इस रोल के लिए हामी भर दी।पूरे एहतियात के साथ इस सीन को शूट किया गया था, मगर कुछ ही समय बाद फिल्म का एक सीन लीक हो गया।जब अनुराग कश्यप को इस बारे में मालूम हुआ तो न सिर्फ उन्हें गुस्सा आया बल्कि इससे राधिका को हुई परेशानी के लिए उन्होंने खुद को ही जिम्मेदार ठहराया था।वो तुरंत इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गए थे।हालांकि इस सीन लीक की वजह से कई तरह की बातों का सामना करना पड़ा था लेक़िन वह एक मजबूत महिला के तौर पर डटी रहीं।उन्होंने इसके बाद 2016 में आई फिल्म 'पार्च्ड' में भी एक बेहद बोल्ड सीन दिया था।इस सीन के लिए एक बार फिर राधिका को कई तरह की बातें सुननी पड़ीं।राधिका ने इस विवाद पर भी कड़ाई से जवाब दिया लेकिन उन्होंने कभी इन सब बातों को खुद पर या अपने काम पर हावी नहीं दिया है।

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us