Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mirzapur 2 Brahma Mishra: मिर्जापुर वेब सीरीज़ से चर्चित हुए इस एक्टर की मौत कई दिनों तक बाथरूम में सड़ती रही लाश

Mirzapur 2 Brahma Mishra: मिर्जापुर वेब सीरीज़ से चर्चित हुए इस एक्टर की मौत कई दिनों तक बाथरूम में सड़ती रही लाश
मिर्जापुर में ललित का रोल करने वाले ब्रह्मा मिश्रा (बाएं)

चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर के दूसरे सीज़न में बतौर एक्टर काम चुके अभिनेता ब्रहा मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव बहुत ही बुरी हालत में उनके अपार्टमेंट के बाथरूम से पुलिस ने बरामद किया है. Mirzapur actor brahma mishra death news

Mirzapur Actor Lalit Bramha Mishra Death News: सुपरहिट वेब सीरीज मिर्जापुर में ललित के रोल में दिखे एक्टर ब्रह्मा मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. गुरुवार को एक्टर का शव उनके अपार्टमेंट के बाथरूम से पुलिस ने बरामद किया है. शव बुरी तरह से सड़ चुका था. अपार्टमेंट से बदबू आने की सूचना पर पुलिस गुरुवार को पहुँचीं थी. Actor Brahma Mishra Death

रिपोर्ट के मुताबिक, 36 साल के ब्रह्मा मिश्रा के शव को उनके वर्सोवा स्थित घर के बाथरूम में डिकम्पोजड हालत में पाया गया. वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्ट इस बात की ओर इशारा करती हैं कि ललित जब बाथरूम में थे तब उन्हें हार्ट अटैक आया और उससे उनकी मौत हो गई. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.Mirzapur Actor Brahma Mishra Death 

एक्टर ब्रह्मा मिश्रा पिछले चार सालों से अपने किराए के अपार्टमेंट में अकेले रह रहे थे. पुलिस का कहना है कि उन्हें वर्सोवा इनलाखस सोसाइटी से अजीब बदबू की शिकायत वाला कॉल आया था. जब वह ब्रह्मा के फ्लैट पर पहुंचे तो वो अंदर से बंद था. इसके बाद पुलिस ने चाबी बनाने वाले को बुलाया और डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट का दरवाजा खोला गया. फ्लैट के अंदर जाने के बाद पुलिस को समझ आया कि बदबू बाथरूम से आ रही है. जब पुलिस बाथरूम में गई तो उन्हें ब्रह्मा का शव डिकम्पोजड हालत में मिला. उनका शव सेमिन्यूड हालत में भी था. Mirzapur 2 Lalit 

ब्रह्मा मिश्रा ने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया था, लेकिन उन्हें पहचान मिर्जापुर 2 के साइड रोल ललित से मिली. सीरीज में उनका काम देखने के बाद शायद ही कोई होगा, जिसने उन्हें नोटिस नहीं किया था. यही नहीं, उन्होंने ललित के किरदार को अपने करियर का बेस्ट और हिट किरदार भी बताया था. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि ये उनकी लाइफ का सबसे अच्छा रोल था. Mirzapur 2

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us