Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म..!आरोपी गिरफ्तार।

फ़तेहपुर:चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म..!आरोपी गिरफ्तार।

फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार साल की मासूम के साथ हुई दरिन्दगी से इलाक़े में सनसनी फैल गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: छोटी छोटी मासूम बच्चियों के साथ बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं से मानवता शर्मसार हो रही है, लेक़िन अपनी हवस को मिटाने के लिए कुछ दरिंदे आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम दे इंसानियत को शर्मसार कर देते हैं।

ताज़ा मामला हुसेनगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदीपुर गाँव का है।जहां एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ एक दरिंदे ने हैवानियत की। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता बच्ची अपनी मां के साथ मोहम्मदीपुर गाँव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी।शनिवार देर शाम जब जब घर के सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त हो गए तो दरिंदे ने मौके का फ़ायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया।इसके बाद आरोपी मौक़े से फ़रार हो गया।

बेसुध हालत में मिली बच्ची...

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मासूम बच्ची को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया।इसके बाद परिजनों को मासूम बेसुध हालात में मिली जिसको परिजनों ने आनन फानन जिला चिकित्सालय में आकर भर्ती कराया..

पूरे मामले पर एसपी का बयान...

घटना की जानकारी देते हुए एसपी राहुल राज ने बताया कि पीड़िता के बयान व परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सोनू रैदास को गिरफ्तार कर लिया गया है, एसपी ने बताया की आरोपी सोनू रैदास उसी शादी में लगे टेंट में लेबर का काम कर रहा था और घटना के वक्त शराब के नशे में था।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी और पीड़िता दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि आरोपी सोनू रैदास ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।साथ ही पीड़िता बच्ची की हालत अब सामान्य है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us