
हैवानियत: छः साल की बच्ची को पहले दरिंदे ने मार दिया फ़िर शव के साथ रेप किया..!
एक सिक्योरिटी गार्ड ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक छह साल की मासूम बच्ची को पहले जान से मार दिया फ़िर उसके साथ रेप जैसा जघन्य कृत्य किया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट मे इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना की पूरी कहानी..
हरिद्वार: वह अभी मात्र छः बरस की ही तो थी! किसी का क्या बिगाड़ा था उसने?उसकी क्या सिर्फ यह ग़लती थी कि वह एक लड़की थी?जो उसे इतनी भयानक मौत मिली और फ़िर उसकी लाश के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए ऐसी हरकत की गई कि हमको और आप को इंसान होने पर भी शर्म आ जाए।

मामला उत्तराखंड राज्य के धार्मिक नगर हरिद्वार का है जहाँ एक दरिंदे ने छह साल की मासूम बच्ची को पहले मार दिया फ़िर उसके शव के साथ रेप को अंजाम दिया।इंसानियत को झकझोर देने वाली यह घटना उसी हरिद्वार की जहाँ लोग मन की शांति के लिए भगवान के मंदिरों में जाते हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम सोनू है।जो कि पास के ही एक पॉल्ट्री फॉर्म में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम कर रहा था।पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू पहले बच्ची को फुसलाकर चिड़ियापुर इलाके के जंगल में ले गया। वहां उसने जब जबरदस्ती करने की कोशिश की तो बच्ची शोर मचाने लगी।जिसके बाद सोनू ने बच्ची की हत्या कर दी।हत्या करने के बाद उसने बच्ची का रेप भी किया।

इस घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है।आपको बता दे कि मृतक मासूम बच्ची के माता पिता मूलतः बिजनौर के रहने वाले हैं जो हरिद्वार आकर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
