Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:बारह बरस की बच्ची का रेप के बाद बड़े ही बेहरमी से हैवान ने किया क़त्ल..शव देख सिहर उठे लोग.!

यूपी:बारह बरस की बच्ची का रेप के बाद बड़े ही बेहरमी से हैवान ने किया क़त्ल..शव देख सिहर उठे लोग.!
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव ज़िले में शुक्रवार सुबह एक बारह वर्षीय बच्ची का अर्धनग्न अवस्था मे शव मिलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

उन्नाव: यूपी में बीते कुछ दिनों में बढ़े अपराध के ग्राफ़ से योगी सरकार और यूपी पुलिस पर कई प्रश्न चिन्ह उठ खड़े हो गए हैं।ख़ासकर महिलाओं और मासूम बच्चियों के विरुद्ध तो बेतहासा क्राइम बढ़ा हुआ है।हर दिन हो रही रेप और हत्याओं से पूरे प्रदेश में डर व दहशत का माहौल व्याप्त है।

यह भी पढ़े:जब साथ जी न सकें तो साथ में जान देकर दुनियां को अलविदा कह गया एक प्रेमी जोड़ा.!

ताज़ा मामला उन्नाव जिले का है जहां शुक्रवार सुबह एक बारह वर्षीय बच्ची का शव तितर बितर कपड़ो के साथ उसी के घर के पीछे पड़े खाली मैदान में खड़ी झाड़ियों में मिला।

जानकारी के अनुसार ज़िले के सफीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव में रहने वाले एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अपनी एक बारह वर्षीय बेटी,एक बेटे व एक सात साल की बेटी के साथ सो रहे थे।मृतक बेटी के पिता ने बताया कि जब उनकी नींद क़रीब तीन बजे भोर में खुली तो देखा उनकी 12 वर्ष की बड़ी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी जिसके बाद उन्होंने बेटी की खोजबीन की पिता ने बताया कि काफ़ी खोजबीन करने के बाद सुबह उसकी बेटी का शव अर्धनग्न अवस्था में घर के पीछे खाली पड़े मैदान में झाड़ियों में मिला।शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े:भीषण सड़क हादसे में फिर दहला जिला ट्रक बस की सीधी टक्कर में क़रीब दस की मौत..दो दर्जन से अधिक घायल.!

शव की सूचना मिलते ही मौक़े पर सम्बंधित थाने की पुलिस के अलावा ज़िले के पुलिस कप्तान व एडीजी लखनऊ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव देख सहम गए लोग...

बारह वर्षीय माशूम बच्ची का शव जिसने भी देखा वह सहम गया।बताया जा रहा है कि दरिन्दे ने पहले मासूूम के साथ रेप किया फ़िर उसके बाद उसने बड़े ही बेहरमी से सिर पर ईंट से वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया इतना ही आरोपी दरिन्दे ने शव की शिनाख्त मिटाने के लिए लड़की के चेहरे पर भी ईंटो से कई वार किए।

क्या कहा पुलिस ने...

घटना की जानकारी देते हुए उन्नाव के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का बारीकी से परीक्षण किया गया है साथ ही इस मामले में पुलिस ने पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी रेप की बात से इंकार किया है उनका कहना है कि रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us