Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उन्नाव रेप केस-रेप पीड़िता के कार एक्सीडेंट में साजिश की बू!कार को टक्कर मारने वाला ट्रक फतेहपुर के सपा नेता के भाई का!

उन्नाव रेप केस-रेप पीड़िता के कार एक्सीडेंट में साजिश की बू!कार को टक्कर मारने वाला ट्रक फतेहपुर के सपा नेता के भाई का!
ट्रक फ़ोटो सोशल मीडिया

उन्नाव के चर्चित रेप कांड की पीड़िता व उनके वकील एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल है जबकि दो परिवारीजनों की इस हादसे में मौत हो गई है।इस एक्सीडेंट को लोग साजिश मान रहे है,लेक़िन अब इसमें एक और नया मोड़ आ गया है...क्या है पूरा मामला पढें युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

लखनऊ:उन्नाव रेप कांड पीड़िता के कार एक्सीडेंट में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है।पीड़िता की कार का जिस ट्रक से एक्सीडेंट हुआ है वह ट्रक फतेहपुर के सपा नेता नंद किशोर पाल उर्फ़ नंदू पाल के भाई देवेंद्र किशोर पाल का है।
आपको बता दे कि नंन्दू पाल पूर्व में सपा के जिला सचिव रह चुके है।इसके अलावा नंन्दू की पत्नी रामश्री पाल अशोथर ब्लाक की प्रमुख भी रह चुकी है।

इस एक्सीडेंट के बाबत सपा नेता नंदू पाल ने कहा कि हमारा या हमारे किसी भी भाई का दूर दूर तक रेप कांड के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर से कोई लेना देना नहीं है।नंदू ने तो यहाँ तक कहा कि वह और उनके परिवार का कोई भी सदस्य कुलदीप सेंगर को जानता तक नहि है।एक सवाल के जवाब में नंदू ने कहा कि यह महज एक एक्सीडेंट है और इसे बेवजह उस रेप कांड की साजिश से जोड़कर तूल दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप कांड: माखी की दुष्कर्म पीड़िता के साथ क्या साजिश के तरह हुई सड़क दुर्घटना.?चाची और मौसी की हुई मौत..ट्रक के नम्बर में लगी थी ग्रीस.!

आपको बता दे कि सपा नेता नंदू पाल अपने चार भाइयों में सबसे बड़े है और चारों भाइयों के पास कुल मिलाकर 27 ट्रक है जो मोरंग और गिट्टी का काम करते है।

उन्नाव रेप पीड़िता की कार में ट्रक की टक्कर लगने के मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और साजिश का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कुलदीप सेंगर दुष्कर्म कांड में आरोपी भी है।प्रदेश के एडीजी राजीव कृष्ण के अनुसार यह मुकदमा रायबरेली जेल में बंद पीड़िता के चाचा की तहरीर पर रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में लिखा गया है। रविवार को पीड़िता अपनी चाची, मौसी और वकील महेन्द्र सिंह के साथ कार से चाचा से ही मिलने जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक आशीष कुमार के अलावा ट्रक मालिक फतेहपुर के देवेन्द्र किशोर पाल और क्लीनर बांदा निवासी मोहन श्रीवास को भी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us