Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime in up:14 साल की गर्भवती बेटी का पिता और भाई ने सिर काट शव नाले में फेंका.!

Crime in up:14 साल की गर्भवती बेटी का पिता और भाई ने सिर काट शव नाले में फेंका.!
सांकेतिक फ़ोटो।साभार-गूगल।

यूपी में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.एक पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी ही 14 साल की लड़की की सिर काटकर हत्या कर दी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

शाहजहांपुर:बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसके पिता और भाई ने बेरहमी से हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।Shahjahanpur news

ये भी पढ़ें-सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म..पिछले साल की थी शादी.!

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिधौली इलाके के दुल्हापुर गांव में लोगों को एक 14 साल की लड़की का सिर कटा हुआ शव मिला।शव मिलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई।पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जिसके बाद पुलिस की जाँच में यह पता चला कि जिस लड़की का शव मिला है वह क़रीब 6 माह की गर्भवती थी। shahjahanpur murder news

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बुधवार को बताया कि लड़की के पिता को पूछताछ के लिए लाया गया था।पिता ने बताया कि लड़की की हत्या 24 सितंबर को हो गई थी लेकिन परिवार ने पुलिस से संपर्क नहीं किया। एसपी आनंद ने बताया कि लड़की के पिता के अनुसार उसकी बेटी गर्भवती थी।उसने इसके लिए जिम्मेदार शख्स का नाम पूछा था और 'उसने नाम नहीं बताया तो उसका गला दबा दिया'।इसके बाद सिर काटकर शव को नाले में फेंक दिया था।हत्या में उसका बड़ा लड़का भी शामिल है।जो घटना के बाद से फरार है।पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।पुलिस नाबालिग लड़की के गर्भवती बनाने वाले व्यक्ति को भी ढूंढ रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us