Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:कोहरे का कहर.रोडवेज बस और टैंकर भिड़े.7 की मौत 30 घायल.बस के परखच्चे उड़े.!

UP:कोहरे का कहर.रोडवेज बस और टैंकर भिड़े.7 की मौत 30 घायल.बस के परखच्चे उड़े.!
सम्भल सड़क हादसा।घटनास्थल, फ़ोटो साभार-सोशल मीडिया

यूपी के सम्भल में बुधवार सुबह घने कोहरे के चलते एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें अब तक सात लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि क़रीब 30 लोग बुरी तरह घायल हैं.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

सम्भल:यूपी के सम्भल ज़िले में बुधवार सुबह क़रीब दस बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।इस हादसे में अब तक सात लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।जबकि दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हैं।हादसे की भयावहता को देखते हुए मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाइवे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के यह हादसा हुआ है।उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस सामने से आ रही तेज रफ्तार गैस कंटेनर से टकरा गई।भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बसके परखच्चे उड़ गए। 

हादसे के बाद मौक़े पर चीख पुकार मच गई।एसपी चक्रेश मिश्रा और डीएम व भारी मात्रा में पहुँचे पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बस में फंसे हुए घायलों को बाहर निकालना शुरू किया।

बताया जा रहा है कि बस में क़रीब 40 लोग सवार थे, फ़िलहाल सात लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।लेक़िन अभी मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।घायलों को अस्पताल भेजा गया है।दर्जन भर से ज्यादा घायलों की हालत अति गम्भीर बनी हुई है।हादसे पर सीएम योगी ने गहरा शोक जताया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us