Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पुलिस का छापा..कई कमरे सील,बम बनाने का सामान बरामद!

यूपी:इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पुलिस का छापा..कई कमरे सील,बम बनाने का  सामान बरामद!
पीसीबी हॉस्टल

स्थानीय पुलिस ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छापेमारी कर बड़ी संख्या में कमरों को सील किया है तथा भारी मात्रा बम बनाने के लिए प्रयोग होने वाले सामानों की भी बरामदगी की है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

प्रयागराज: बुधवार दोपहर बाद भारी पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीसीबी हॉस्टल में छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पूरे कैम्पस में छात्रों के बीच अफ़रातफ़री का माहौल रहा।पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान कमरों से अवैध हथियार बनाने के सामान सहित बड़ी मात्रा में बम बनाने के सामान की भी बरामदगी की है साथ हॉस्टल के 58 कमरों को सील कर दिया है।पुलिस को इस दौरान अर्धसैनिक बल का भी प्रयोग करना पड़ा।

आपको बता दे कि बीते रविवार की रात क़रीब 2:30 बजे 21 वर्षीय छात्र रोहित शुक्ला की एक युवक ने हॉस्टल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।पुलिस ने बताया है कि इस मामले में आदर्श त्रिपाठी नाम के एक युवक के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन वह फिलहाल फ़रार है और पुलिस गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा की गई हॉस्टल में इस छापेमारी को उसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us