
Uttar Pradesh:नवविवाहिता पत्नी के फाँसी लगा लेने की ख़बर सुन पति परदेस में फांसी पर झूला
यूपी के प्रयागराज ज़िले में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगा आत्महत्या कर ली, परदेस(सूरत) में रहकर नौकरी कर रहे पति को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने भी फाँसी लगा अपने जीवन को समाप्त कर लिया..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
प्रयागराज:यूपी के प्रयागराज ज़िले में एक हृदयविदारक घटना घटित हुई है।घटना के बाद से दो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।एक दूसरे से सैकड़ो किलोमीटर दूर रहे नव दम्पत्ति के बीच ऐसा क्या हुआ कि दोनों को जान देने के सिवा कोई दूसरा रास्ता न नज़र आया।Prayagraj sucide husband wife
ये मामला प्रयागराज ज़िले के यमुनापार के मेजा थाना क्षेत्र का है।थाना क्षेत्र भटौती डांड़ी गांव निवासी कृष्ण कुमार मिश्र ने अपनी बेटी रंजना उर्फ रीतू मिश्र की शादी 09 दिसंबर 2020 को मेजा के ही सिंगारो गांव निवासी प्रदीप कुमार पांडेय के साथ की थी। prayagraj news


गुरुवार सुबह क़रीब 10 बजे मायके में ही रीतू ने कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली।परिवारी जनों ने इसकी सूचना रीतू के ससुराल वालों को दीं।बहु के फाँसी लगा लेने की ख़बर घर वालों ने फ़ोन कर प्रदीप को दी।पत्नी के फाँसी लगा लेने से छुब्ध पति ने सूरत में ही अपने कमरे में दोपहर क़रीब 1 बजे फाँसी लगा आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि रीतू ने फाँसी लगाने से पहले पति प्रदीप से क़रीब 20 मिनट फ़ोन पर बातचीत की थी।दोनों के बीच बातचीत में ऐसा क्या हुआ इतना बड़ा कदम उठा लिया।पुलिस सभी पहलुओं की जाँच में जुटी हुई है।
