Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:ससुर ने बहू को बनाया हवस का शिकार..विरोध करने पर बेटे की कर दी गोली मारकर हत्या.!

UP:ससुर ने बहू को बनाया हवस का शिकार..विरोध करने पर बेटे की कर दी गोली मारकर हत्या.!
सांकेतिक फ़ोटो।साभार-गूगल।

यूपी के मुरादाबाद जिले में एक ससुर ने अपनी सगी पुत्रवधू (बेटे की पत्नी) के साथ पहले दुष्कर्म किया।फिर जब महिला के पति (आरोपी का बेटा) ने इसका विरोध किया तो उसने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

क्राइम डेस्क:कलंकित होते रिश्तों की फेहरिस्त में यूपी के मुरादाबाद ज़िले का कांड भी शामिल हो गया।यहाँ एक ससुर ने पहले अपनी बहू (बेटे की पत्नी) के साथ रेप किया।और फ़िर बेटे ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ससुर ने बेटे की गोली मार हत्या कर दी।Up news

मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में एक सिक्योरिटी गार्ड का परिवार रहता है।सिक्योरिटी गार्ड की बहू बीते 25 नवम्बर की रात घर में अकेली थी।जिसका फ़ायदा उठा गार्ड ने बहू के साथ दुष्कर्म किया।Muradabad murder

दो दिन बाद पीड़ित महिला का पति घर आया तो उसने पूरी बात अपने पति से बताई।पति अपने बाप के पास विरोध करने पहुँचा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।औऱ फिर सिक्योरिटी गार्ड बाप ने अपनी रिवाल्वर से बेटे के पेट मे दो गोलियां दाग दी जिसके चलते उसकी मौत हो गई।Muradabad sasur rape murder

पीड़ित महिला ने बताया कि 25 नवंबर को उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया था। मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने कहा था कि पिता और ससुर में अंतर होता है। मुझे नहीं पता था कि ससुर ऐसे भी होते हैं। उन्होंने मेरे पति की हत्या कर दी। मेरी सास को भी मारने का प्रयास किया। मेरा छोटा देवर ससुर के साथ है।Muradabad news

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड और उसके पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या व उसके बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के हत्यारोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।हालांकि अब तक घटना का मुख्य आरोपी सिक्योरिटी गार्ड फ़रार है।पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us