Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:अपने पिता के दोस्त का हत्यारा निकला बेटा..बीस साल पहले नहर किनारे लावारिस मिला था..!

यूपी:अपने पिता के दोस्त का हत्यारा निकला बेटा..बीस साल पहले नहर किनारे लावारिस मिला था..!
मुरादाबाद:पुलिस हिरासत में हत्यारोपी।

उत्तर प्रदेस के मुरादाबाद ज़िले में बीते 15 सितंबर को हुई एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

मुरादाबाद:ज़िले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते 15 सितंबर को हुई एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की हत्या का खुलासा पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर दिया है।हत्यारा और कोई नहीं मृतक के दोस्त का बेटा ही है।जिसने अपनी पैतृक सम्पत्ति अपने पिता औऱ उसके दोस्त से बचाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।

क्या है पूरा मामला..

दरअसल ज़िले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते 15 सितंबर की रात पुलिस को एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का हत्यायुक्त शव एक तालाब के किनारे से मिला।मृतक की पहचान किशोरीलाल के रूप में हुई जो पेशे से चौकीदार था।पुलिस के लिए यह केस चुनौतीपूर्ण था और हत्या का मुकदमा अज्ञात में दर्ज हुआ था।पुलिस ने धीरे धीरे सारी कड़ियाँ मिलाई और तब जाकर घटना के क़रीब एक महीने बाद इस घटना का खुलासा हो पाया।

क्यों हुई थी चौकीदार किशोरीलाल की हत्या...

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद ने बताया कि मृतक चौकीदार की ओमप्रकाश नाम के व्यक्ति के साथ दोस्ती थी।ओमप्रकाश के पुत्र अभियुक्त अंकित ने अपने कबूलनामे में यह बताया कि उसके पिता अपनी ज़मीन और जायदाद अपने दोस्त किशोरीलाल की वजह से बेच रहे थे।इसी वजह से उसने अपने पिता के दोस्त चौकीदार किशोरीलाल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

हत्यारोपी अंकित मिला था नहर किनारे..

अभियुक्त अंकित को लेकर एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ है।बताया जा रहा कि अंकित ओमप्रकाश का सगा पुत्र नहीं है।दरअसल ओमप्रकाश के शादी के कई सालों बाद तक कोई औलाद ही नहीं हुई थी।क़रीब बीस साल पहले ओमप्रकाश को अभियुक्त अंकित एक नहर के किनारे लावारिश हालत में मिला था।इसके बाद ओमप्रकाश उसे अपने घर ले आए और बेटे की तरह उसका पालन पोषण करने लगे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us