Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:बोलेरो में भारी मात्रा में मौजूद था विस्फोटक..एक गिरफ्तार..पुलिस जांच में जुटी..!

UP:बोलेरो में भारी मात्रा में मौजूद था विस्फोटक..एक गिरफ्तार..पुलिस जांच में जुटी..!
mahoba news-पुलिस हिरासत में अभियुक्त।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

यूपी के महोबा ज़िले में शनिवार को पुलिस टीम ने भारी मात्रा में विस्फोटक से लदी एक बोलेरो गाड़ी को मय चालक के पकड़ लिया..पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

महोबा:यूपी के महोबा ज़िले में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब पुलिस को एक बोलेरो गाड़ी में विस्फोटक सामाग्री लदे होने की सूचना मिली।सूचना के साथ ही हरकत में आई पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए उक्त बोलेरो को पकड़ लिया।(mahoba news )

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर पहुँचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बोला हमला..!

जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को जरिए मुखबिर एक बोलेरो में विस्फोटक लदे होने की सूचना मिली।जिसके बाद महोबा एसपी मणिलाल पाटीदार के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी करते हुए उक्त बोलेरो को फूलकुमारी/ लक्ष्मी नरायण के पहाड़ ग्राम डहर्रा से पकड़ लिया।

ये भी पढ़े-UP:बोर्ड परीक्षा में हो रही थी बम्फ़र नक़ल..सेंटर के बाहर लिखी जा रहीं थीं कॉपियां..पहुँची प्रमुख सचिव..!

एसपी ने बताया कि बोलेरो सवार उमाशंकर पुत्र वंशी प्रजापति निवासी बजरंग कालोनी थाना श्रीनगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।अभियुक्त की बोलेरो से पुलिस ने 35 बोरी अमोनियम नाइट्रेट , 700 अदद जिलेटिन पदार्थ व 2000 इलेक्ट्रॉनिक डोनेटर सेल बरामद किए हैं।

अभियुक्त उमाशंकर के विरुद्ध पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।साथ ही पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद...
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

Follow Us