Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:दो भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमलाकर बहन को छेड़ रहे युवक की कर दी हत्या.!

UP:दो भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमलाकर बहन को छेड़ रहे युवक की कर दी हत्या.!
हत्यारोपी भाई, सलाखों के पीछे।फ़ोटो साभार-गूगल

लखनऊ से सटे मोहनलालगंज इलाक़े में एक सनसनीख़ेज़ वारदात हुई है।यहाँ दो सगे भाइयों ने मिलकर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:राजधानी लखनऊ से सटे हुए इलाक़े मोहनलालगंज में हुई एक ख़ौफ़नाक वारदात से हड़कम्प मचा हुआ है।दो सगे भाइयों ने मिलकर गांव के ही एक युवक की हत्या कर दी है।जिस युवक की हत्या हुई है उसके पर हत्यारोपियों की बहन को छेड़ने का आरोप है।पुलिस ने हत्यारोपी दोनों भाइयों और माँ को गिरफ्तार कर लिया है।Murder in lucknow

जानकारी के अनुसार, भवानीखेड़ा ग्राम निवासी ट्रक चालक मुश्ताक अली ने रविवार दोपहर गांव के ही रहने वाले गोलू रावत की बहन से छेड़खानी और अभद्रता की। मौके पर मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन देर शाम गोलू रावत अपने भाई गुड्डू के साथ बहन से की गई अभद्रता का कारण पूछने मुश्ताक अली के घर पहुंचा। दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान विवाद बढ़ कर गाली-गलौज तक पहुच गया।Crime in up

मोहनलालगंज के थाना प्रभारी जी.डी. शुक्ला के मुताबिक, कहासुनी के बीच मुश्ताक अली ने गोलू की मां और बहन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिस बात से बौखलाए गोलू ने अपने भाई के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से मुश्ताक के सिर पर कई वार किए। मुश्‍ताक की वहीं गिरकर मौत हो गई।Brothers murdered in mohanlalganj

थाना प्रभारी ने बताया कि मुश्ताक ने गोलू रावत की मां को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिससे नाराज होकर गोलू की मां ने आक्रोश में आकर गोलू के हाथों में कुल्हाड़ी थमा दी। इसके बाद यह घटना हुई।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us