Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:कासगंज में विकास दुबे पार्ट 2 क्या था पूरा मामला औऱ अब तक की पूरी अपडेट जानें

Uttar Pradesh:कासगंज में विकास दुबे पार्ट 2 क्या था पूरा मामला औऱ अब तक की पूरी अपडेट जानें
कासगंज घटना:घायल दरोगा को ले जाते पुलिसकर्मी।फ़ोटो-सोशल मीडिया

यूपी के कासगंज ज़िले में बिकरु कांड दोहराने की कोशिश की गई है,शराब माफियाओं के घर नोटिस चस्पा करने गए दरोगा औऱ सिपाही को माफियाओं ने बंधक बनाकर पीटा सिपाही की मौत हो गई है,जबकि दरोगा गम्भीर हालत में मिले हैं.पुलिस ने बुधवार तड़के एक माफ़िया के भाई को मुठभेड़ में मार गिराया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

कासगंज:यूपी के कासगंज ज़िले में मंगलवार रात कुछ ऐसा हुआ जिसने कुछ माह पहले कानपुर के बिकरु गांव में हुए जघन्य हत्याकांड की यादें ताज़ा कर दीं।

क्या है पूरा मामला..

कासगंज के नगला धीमर गांव में शराब का धंधा करने वालों के ठिकाने पर दबिश देने और कुर्की का नोटिस का चस्पा करने के लिए सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक पाल और सिपाही देवेंद्र कुमार सिंह गए हुए थे।इस दौरान शराब माफिया और उसके गुर्गो ने सिपाही दरोगा को बंधक बना लिया और जमकर पीटा।उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और असलहे भी छीन लिए।कई घंटे तलाश के बाद दरोगा और सिपाही जंगल में लहूलुहान हालत में अलग-अलग स्थानों पर मिले।सिपाही की अस्पताल ले जाते वक़्त मौत हो गई जबकि दरोगा गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।kasganj news

सीएम योगी ने दिए कड़ी कार्यवाही करने के आदेश..

घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने घटना में मारे गए सिपाही के परिजनों को 50 लाख की सहायता धनराशि देने का ऐलान किया है।

एक बदमाश मारा गया..

इस सनसनीखेज वारदात के  बाद बुधवार तड़के पुलिस की बड़ी कार्रवाई की और मुठभेड़ में शराब माफिया मोती के भाई को ढेर कर दिया।

सिढ़पुरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शराब माफिया और उसके साथियों की तलाश करने में पुलिस जुटी थी। इसी दौरान पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को देख माफिया ने गोलियां चलाई जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्यवाई कर दी। इस मुठभेड़ में शराब माफिया मोती के भाई एलकार सिंह के गोली लगी। एलकार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us