Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बड़ी खबर:कानपुर कांड का पटाक्षेप..विकास दुबे मारा गया..!

बड़ी खबर:कानपुर कांड का पटाक्षेप..विकास दुबे मारा गया..!
अस्पताल में मृत पड़ा विकास दुबे।

कानपुर कांड का मुख्य आरोपी शुक्रवार भोर पहर पुलिस एनकाउंटर में मारा गया..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

कानपुर:जैसी आशंका शुरू से जताई जा रही थी,वही हुआ।कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।आपको बता दें कि गुरुवार सुबह उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन में नाटकीय ढ़ंग से उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया था।आठ घण्टे तक उज्जैन में ही विकास दुबे से पूछताछ हुई।इसके बाद उसे लेकर यूपी stf की टीम देर शाम उज्जैन से कानपुर के लिए चली।शुक्रवार सुबह विकास दुबे के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की खबर आई।

ये भी पढ़ें-कानपुर कांड:गाड़ी पंचर हुई और प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर..बउवा दुबे इटावा में ढेर..अब तक पाँच का हो चुका है एनकाउंटर..!

जानकारी के अनुसार दुबे का एनकाउंटर कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हुआ है।पुलिस का दावा है कि जिस गाड़ी में विकास बैठा हुआ था वह गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसके बाद उसने पुलिस कर्मी का असलहा छीनकर भागने की कोशिश की।पुलिस ने सरेंडर करने को कहा लेक़िन वह नहीं माना पुलिस को गोली चलानी पड़ी और वह गोली लगने से घायल हो गया।गोली लगने के बाद विकास को अस्पताल लाया गया जहां उसके मौत की पुष्टि हुई।

Tags:

Latest News

India Vs Pak Match News: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच, ICC ने कहा, फैसले पर विचार करे पाक India Vs Pak Match News: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच, ICC ने कहा, फैसले पर विचार करे पाक
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अहम खबर सामने आयी है, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 7 फ़रवरी से...
Fatehpur News: दोबारा सामने आया तो रिक्शा चढ़ाकर मार डालूंगा ! जिला अस्पताल के सामने फार्मासिस्ट पर जानलेवा हमला
आज का राशिफल 03 फरवरी 2026: सोंच समझ कर करें काम, जानिए 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
जालसाजों का शिकार हुए जेल अधीक्षक: नीट में बेटी का दाखिला कराने के नाम पर 23 लाख की ठगी, ऐसे मिला था नंबर
Fatehpur News: वाह रे फतेहपुर की पुलिस “5 हजार दोगी तभी लिखेंगे मुकदमा” तमंचे के बल पर विवाहिता की पिटाई, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता
Fatehpur News: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का सुनहरा मौका, RTE के तहत 16 फरवरी तक करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया
आज का राशिफल 01 फरवरी 2026: कुछ राशियों के जातकों को संभल कर रहना होगा, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us