Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:भाभी की मौत..भाई बहन का नाजायज़ रिश्ता तीन दिन औऱ चार मौतें..!

यूपी:भाभी की मौत..भाई बहन का नाजायज़ रिश्ता तीन दिन औऱ चार मौतें..!
प्रतीकात्मक फोटो

यूपी के कानपुर ज़िले से बेहद ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।जहां एक ही परिवार में तीन दिनों के भीतर चार मौतें हो गईं...पढ़े इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी सिर्फ़ युगान्तर प्रवाह पर।

कानपुर: प्यार होना गुनाह नहीं है लेक़िन जब वही पवित्र प्रेम नाजायज़ रिश्तों की शक्ल में सामने आता है तो अक्सर इन रिश्तों का अंत बेहद ही खौफनाक अंजाम के साथ होता है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-धारदार हथियार से वार कर युवक को मौत के घाट उतारा..पुलिस जाँच में जुटी.!

कानपुर जिले से ऐसे ही एक नाजायज़ रिश्तों की खौफनाक कहानी सामने आई है जहां सोमवार को पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर  कथित प्रेमी प्रेमिका (जो आपस में रिश्ते के भाई बहन थे)के शव बरामद किए।

आइए जानते हैं क्या है इस खौफनाक मंजर की पूरी कहानी.?

कानपुर ज़िले के सचेंडी थाना क्षेत्र के भीमसेन गाँव निवासी जगदीश छोटा मोटा प्राइवेट काम कर अपना गुजर बसर करते थे। जगदीश का छोटा बेटा सुशील उर्फ सोनू सटरिंग का काम करता था।परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था क्योंकि सुशील उर्फ सोनू का पड़ोस में रहने वाली अपनी पारिवारिक रिश्ते की बहन सोनी से प्रेम हो गया था और क़रीब दो साल पहले सोनी के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में साथ मे देख लिया था जिसके बाद परिवार में सोनू व सोनी के रिश्ते को लेकर काफ़ी कहासुनी हुई और मामला स्थानीय पुलिस तक भी पहुंचा था लेक़िन उस वक़्त पुलिस ने परिवार में सुलह करा दी थी जिसमें यह तय हुआ था कि अब सोनू व सोनी आपस मे न तो मिलेंगे औऱ न ही कोई रिश्ता रखेंगे।

यह भी पढ़े:जब साथ जी न सकें तो साथ में जान देकर दुनियां को अलविदा कह गया एक प्रेमी जोड़ा.!

लेक़िन वो कहते हैं न जब प्यार परवान चढ़ता है तो फ़िर उसको कोई नहीं रोक सकता और यही हुआ सोनू और सोनी के मामले में भी दोनों की छिप छिपकर मुलाकातें चलती रहीं चूंकि यह बात दोनों को पता थी कि भाई बहन का रिश्ता होने के चलते वह दोनों गाँव में रहकर तो शादी के बन्धन में तो नहीं बंध सकते चाहे वो क्यों न रिश्ते में पारिवारिक भाई बहन हों। इसी लिए दोनों बीते दो दिन पहले एक साथ अपने अपने घरों से भाग गए जैसे ही दोनों के भागने की सूचना सुशील उर्फ़ सोनू के पिता जगदीश को हुई तो उनको गहरा सदमा लगा और उनकी ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई इधर अपने पिता की मौत की सूचना मिलते ही सोनू और उसकी कथित प्रेमिका सोनी(रिश्ते की बहन)ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी सोमवार को दोनों के शव सचेंडी थाना क्षेत्र के सोना रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रैक में मिले। पुलिस के अनुसार सोनू और सोनी को जब पिता जगदीश के मौत की ख़बर मिली तो उन्होंने आत्मग्लानि में भरकर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़े:बारह बरस की बच्ची का रेप के बाद बड़े ही बेहरमी से हैवान ने किया क़त्ल..शव देख सिहर उठे लोग.!

आपको बता दे कि सोनू की भाभी पूजा(बड़े भाई राजेश की पत्नी)की मौत बीते 19 जून को कानपुर के रामादेवी चौराहे के समीप सड़क हादसे में हो गई थी।जानकारी के अनुसार उस वक़्त पूजा अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ अपने भाई को लेकर बाइक से मायके जा रही थू तभी सड़क हादसा हो गया जिसमें पूजा ने अपनी जान गवां दी जबकि भाई व बेटी घायल हो गए बेटी की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है और उसका ईलाज अस्पताल में जारी है। बताते हैं कि सुशील कुमार उर्फ सोनू अपनी भाभी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अगले दिन ही अपनी कथित प्रेमिका के साथ फ़रार हो गया था जिसके बाद ही उसके पिता की सदमे से हार्ट अटैक के चलते जान चली गई थी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us