Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:एक ऐसी शर्त जिसको पूरा करने में आदमी की जान चली गई..!

यूपी:एक ऐसी शर्त जिसको पूरा करने में आदमी की जान चली गई..!
फ़ोटो साभार सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के जौनपुर ज़िले में एक युवक की एक साथ 41अंडे खाने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है...युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में जानें क्या है पूरा मामला...

जौनपुर:ऐसी भी क्या शर्त लगाना जिसको पूरा करने के लिए अपनी जान तक गवानी पड़े।मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का है जहां एक युवक की 41 अंडे खाने के बाद मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जौनपुर ज़िले के बीबीगंज इलाके में सुभाष यादव(42) की 41 अंडे खाने से मौत का मामला सामने आया है।

ये भी पढ़े:यूपी:अयोध्या पर फैसले को लेकर ड्रोन कैमरों से की जा रही निगरानी..!

जानकारी के अनुसार मृतक रमेश ने अपने दोस्त से एक साथ 50 अंडे खाने की शर्त लगाई थी। यह शर्त ही उसके लिए जानलेवा साबित हो गई। मृतक जब वह 41 अंडे खा चुका उसके बाद अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी मौत ज्यादा खाने की वजह से हुई। मृतक की पहचान 42 साल के सुभाष यादव के तौर पर हुई है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक सुभाष के दोस्त ने शर्त लगाई थी कि अगर वह 50 अंडे खा लेता है तो वह उसे दो हजार रुपए और एक शराब की बोतल देगा। इस शर्त को पूरा करने के दौरान ही सुभाष की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक सुभाष और उसके दोस्त के बीच अंडा खाने को लेकर शर्त लग गई थी। इसके बाद उसके दोस्त ने 50 अंडे खाने पर उसे 2 हजार रुपए देने का कहा था जिसके बाद सुभाष 41 अंडे खा गया था। जब वह 42 वा अंडा खा रहा था उसी दौरान नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद लोग उसे जिला अस्पातल में ले गए जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल में रैफर किया गया। इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद सुभाष की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर्स ने बताया कि सुभाष की मौत ओवर ईटिंग की वजह से हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us