Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:जेल में बन्द रेप का आरोपी सांसद पीड़िता को दे रहा धमकी..वीडियो जारी कर लगाई न्याय की गुहार!

यूपी:जेल में बन्द रेप का आरोपी सांसद पीड़िता को दे रहा धमकी..वीडियो जारी कर लगाई न्याय की गुहार!
फ़ाइल फ़ोटो साभार फेसबुक

घोषी से बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली लड़की ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर जेल में बन्द आरोपी सांसद अतुल राय के लोगों से धमकी मिलने की बात कही है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:यूपी के घोषी लोकसभा सीट से बसपा सांसद अतुल राय फ़िलहाल तो रेप के आरोप में जेल में बन्द हैं लेक़िन उनके ऊपर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर फ़िर से कई तरह के संगीन आरोप सांसद अतुल राय पर लगाएं हैं।

बलात्कार पीड़िता का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है, जिसमें उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से न्याय की गुहार लगाते हुये कहा है कि सांसद राय के लोग मुझे, मेरे गवाह और परिवार को बहुत ज्यादा प्रताड़ित कर रहे हैं। हमें लगातार धमकी मिल रही हैं। मेरे मुकदमे के पैरोकार के विरुद्ध बलिया में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़े-यूपी:कर्ज़ के बोझ को सहन न कर सका किसान..फांसी लगा समाप्त किया जीवन!

पीड़िता का आरोप है कि धमकी देने वालों का कहना है कि जेल से छूटने के बाद हम तुम्हारा उन्नाव पीड़िता जैसा हाल कर देंगे। उसने कहा कि, 'मैं बिना बाप की असहाय बेटी हूं। मेरी आप लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि मुझे जल्द से जल्द न्याय दिलाएं।'

आपको बता दे कि वाराणसी स्थित उदय प्रताप विद्यालय की एक पूर्व छात्रा जो कि मूल रूप से बलिया जिले की रहने वाली है उसने बसपा सांसद अतुल राय पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था। छात्रा का आरोप है कि राय ने उसे पत्नी से मिलाने के लिए आवास पर बुलाया था और इसके बाद मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, अतुल ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us