Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:बेटी का कटा सिर लेकर थाने पहुँच गया पिता

Uttar Pradesh:बेटी का कटा सिर लेकर थाने पहुँच गया पिता
Hardoi news:हत्यारोपी पिता।

यूपी के हरदोई ज़िले (hardoi news)से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।एक पिता ने अपनी बेटी का धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या कर दी औऱ फ़िर सिर को हाँथ में लेकर थाने की ओर निकल पड़ा.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

हरदोई:यूपी के हरदोई ज़िले से हॉनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहाँ एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी औऱ फ़िर कटे हुए सिर को हाँथ में लेकर थाने की ओर निकल पड़ा।हाँथ में कटा सिर लेकर जब हैवान पिता सड़क पर निकला तो लोगों में दहशत फ़ैल गई।सूचना पर पुलिस पहुँच गई औऱ हत्यारोपी पिता को थाने पहुँचने से पहले ही बीच रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। hardoi news

घटना मझिला थाना क्षेत्र के पांडेयतारा गांव की है।जहाँ एक रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार को अपनी ही 18 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।औऱ कटे हुए सिर को लेकर पुलिस थाने की ओर निकल पड़ा।Hardoi father cut daughter head

जानकारी के अनुसार हत्यारोपी पिता ने घटना के पीछे की वजह बताई कि उसकी बेटी का परिवार के ही आदेश नाम के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था कई बार दोनों को समझाने का प्रयास किया था लेकिन दोनों नहीं माने इस लिए बेटी की हत्या कर दी।उसने बताया कि वह उस लड़के को भी मारना चाहता था लेकिन वह फ़रार हो गया।Hardoi father murder daughter

बताया जा रहा है कि लड़की जब घर में अकेली रहती थी तो आदेश अक्सर उसके घर पर मिलने के लिए आ जाता था।बुधवार को भी मृतका के मां बाप खेतों की तरफ़ गए हुए थे तभी आदेश घर आ गया था।अचानक हत्यारोपी पिता घर पहुँच गया दोनों को एक साथ देख लिया लड़का मौक़े से फरार हो गया लेकिन पिता ने बेटी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us