Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:हमीरपुर में सनसनीखेज वारदात..बस इतनी सी बात पर भतीज़े ने कर दी चाचा की बेरहमी से हत्या..!

UP:हमीरपुर में सनसनीखेज वारदात..बस इतनी सी बात पर भतीज़े ने कर दी चाचा की बेरहमी से हत्या..!
हमीरपुर:चाचा की भतीज़े ने की हत्या!घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

यूपी के हमीरपुर ज़िले में रविवार की रात एक युवक ने अपने ही चाचा की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

हमीरपुर:रविवार की रात राठ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।हत्या का आरोप भतीज़े के ऊपर लगा है।घटना की जानकारी परिवारीजनों को सोमवार की सुबह हुई तो हड़कम्प मच गया।मौक़े पर पुलिस पहुँची है।शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े-कोरोना:शाम को तीन और पॉज़िटिव व्यक्तियों की पुष्टि..रविवार को मिले कुल पाँच नए संक्रमित..!

जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के नंदना गाँव निवासी देव सिंह बीती रात गाँव के ही अपने चाचा के घर ज़बरन घुस गया।और फिर रात में ही पत्थर से सिर पर वार कर चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि हत्यारोपी भतीज़े को चाचा ने अपने घर में आने से मना किया था।दो-तीन दिन से बराबर मना करने के बाद वह मान नहीं रहा था। रात में भतीजा चाचा के घर के अंदर दाखिल हो गया।और फ़िर सबके सामने सोने का नाटक करने लगा जब सब सो गए तो रात में ही पत्थर से कुचलकर वृद्ध चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी।और फरार हो गया।

ये भी पढ़े-UP Board Result 2020:जून में घोषित हो जाएंगे 10वीं औऱ 12वीं के परीक्षा परिणाम..!

जब सुबह परिजनों ने देखा तो वृद्ध चाचा का शव लहूलुहान हालत में खटिया पर पड़ा हुआ था।परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी भतीजे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े-पालघर के बाद नांदेड़ में भी हुई संतो की हत्या..पुलिस जांच में जुटी..!

मृतक के पुत्र ने बताया कि सबके घर अलग अलग बने हुए हैं।देव सिंह उनके घर मे आता था।लेक़िन उसकी आदतों की वजह से उसे घर मे आने के लिए मना किया जाता था।इसी से नाराज होकर उसने मेरे पिता की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us