Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:108 नींबू,तीन ग्लास शराब और मुर्गे की बलि..दावा सारे रोगों का इलाज़..पुलिस ने धर लिया है..!

UP:108 नींबू,तीन ग्लास शराब और मुर्गे की बलि..दावा सारे रोगों का इलाज़..पुलिस ने धर लिया है..!
हमीरपुर:मंदिर परिसर में रखे हुए नींबू और शराब भरे गिलास।

आज के समय में भी भारत में तंत्र मंत्र का फैला हुआ जाल इस बात का सबूत है कि यहाँ लोग अभी भी अंधविश्वास में फंसे हुए हैं..हमीरपुर से युगान्तर प्रवाह सवांददाता इरशाद खान की ये रिपोर्ट पढ़िए..

हमीरपुर:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तंत्र मंत्र के जरिए इलाज करने और कराने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है, महिला के काफ़ी दिनों से बीमार होने पर उसके घर वालो ने दूसरे जनपद से तांत्रिक बुला कर मंदिर के अंदर तंत्र विद्या शुरू ही की थी तभी इलाके के लोगो को इसकी भनक लग गयी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ़्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में कोरोना ब्लास्ट..45 नए पाज़िटिव..!

धुंध अंधेरे के बीच मंदिर के अंदर मुर्गे चूज़े,नींबू और उन पर सिन्दूर और तंत्र मंत्र करते तांत्रिक की तस्वीर को देखिये और समझिए 21 वीं सदी के इस युग मे जब हम कोरोना की वैक्सीन खोज रहे तब ये साहब सारे मर्ज़ का इलाज महज़ तंत्र और मंत्र से कर देने का दावा करते हैं।

मामला राठ कोतवाली इलाके के पड़रा गांव का है जहा जगदंबा देवी का वर्षों पुराना मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है, ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर में चार माह से अखंड रामायण का पाठ चल रहा है और गांव का बाबूलाल रैकवार अपने पुत्र कपलेश, दामाद श्रीराम व जालौन निवासी तांत्रिक श्रीराम के साथ मंदिर पहुंचा, तांत्रिक ने 108 नीबू व तीन गिलास शराब से तंत्र क्रिया करने के बाद मुर्गा की बलि दी, तंत्र क्रिया के बाद चारों मौके से चले गए,अखंड रामायण के दौरान जब श्रद्धालु मंदिर में आरती करने पहुंचे तो वहां का नजारा देख होश उड़ गए, मंदिर में नीबू, शराब के गिलास सहित मरा हुआ मुर्गा देख गांव में तनाव फैल गया, ग्रामीणों ने बाबूलाल रैकवार को गांव से ही दबोच लिया, बताया जा रहा है कि बाबुलाल की बहू नीलम की तबियत खराब चल रही है। जिसके चलते  तांत्रिक श्रीराम से यह तंत्र क्रिया कराई गयी है, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स के  मौके पर पहुंची और तंत्र क्रिया करने और कराने वाले चारों ही लोगों को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:दोपहर का भोजन और लोहे का गेट..पति पत्नी की हो गई दर्दनाक मौत..!

देश मे हर साल तंत्र मंत्र और सही इलाज न मिल पाने की वजह से लाखों लोगों की जान जाती है, कहने को तो हम चांद पर पहुंच गए, इलेक्ट्रॉनिक युग मे दाखिल हो गए, लेकिन ये तंत्र मंत्र, टोटका जैसी दकियानूसी बातों से आज तक आगे नही बढ़ पाये है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us