Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी पुलिस का ये सिपाही तो बड़ा अय्याश निकला.!

यूपी पुलिस का ये सिपाही तो बड़ा अय्याश निकला.!
सांकेतिक फ़ोटो-साभार-गूगल।

यूपी के हमीरपुर ज़िले में तैनात एक सिपाही का ऑडियो वायरल हो गया है।जिसमें वह एक युवती को रात में फ़ोन कर अश्लील बातें कर रहा है..युवती ने इसकी शिकायत एसपी से की है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

हमीरपुर:यूपी पुलिस की इज्ज़त को जनपद हमीरपुर में तैनात एक पुलिसकर्मी ने तार तार कर दिया।आरोपी पुलिस कर्मी डायल 112 में सिपाही के पद पर कार्यरत है।एसपी ने सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:दुकानों के खुलने के सम्बन्ध में शनिवार को जारी हुआ संशोधित आदेश..विरोध में थे व्यापारी..!

जानकारी के अनुसार मौदहा कोतवाली क्षेत्र में डॉयल 112 में तैनात कॉन्स्टेबल रवि वर्मा ने बीते रात क़रीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाली एक युवती को फोन किया।फोन करने के बाद उससे वह अश्लील बातें करने लगा।अय्याश रवि वर्मा युवती को रात में मिलने के लिए बुलाता है।युवती जब पूछती है कि क्या काम है तो कहता है कि उसका साला आया हुआ है और वह लड़की मांग रहा है।इतना सुनने के बाद युवती रवि वर्मा को जमकर फटकार लगाती है।जिस पर वह कहता है कि और कोई दूसरी हो तो व्यवस्था करा दो।रुपया जितना लगेगा चाहे 50 हज़ार लगे वह देगा।युवती फ़िर सिपाही को हड़काती है जिस पर वह कहता है कि गलती हो गई अब नहीं कहूँगा।

सिपाही को कैसे मिला युवती का नम्बर..

जिस युवती से सिपाही फोन पर अश्लील हरकत कर रहा था।दरअसल वह ब्यूटी पार्लर चलाती है।युवती तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी है।माँ बाप नहीं है।बताया जा रहा है कि बीते दिन युवती ने डायल 112 में एक शिकायत दर्ज कराई थी।जिसका निपटारा करने पीआरवी की टीम पहुँची थी।उस टीम में सिपाही रवि वर्मा भी था।युवती के बारे में जब पता चला कि उसके माँ और बाप नहीं हैं तो उसकी नियत ख़राब हो गई थी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us