Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हमीरपुर:पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग..करवाचौथ की हो रही थी पूजा..!

हमीरपुर:पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग..करवाचौथ की हो रही थी पूजा..!

यूपी के हमीरपुर ज़िले में करवाचौथ की रात एक बेहद सनसनीखेज वारदात हो गई।यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

हमीरपुर:जिस वक़्त देश भर में सुहागिन स्त्रियां अपने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का निर्जला व्रत रखकर पूजा कर रही थीं।उसी वक़्त यूपी के हमीरपुर ज़िले में एक पति अपनी पत्नी का गला रेत रहा था।पत्नी को मारकर हत्यारोपी पति मौक़े से फरार हो गया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:चिता में रखी लकड़ियां चली दनादन..दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट..वीडियो हुआ वायरल.!

जानकारी के अनुसार ज़िले के बिंवार थाना क्षेत्र के उमरी गाँव मे रहने वाले तुलसी प्रजापति ने करवाचौथ की रात क़रीब 9 बजे अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गला रेत दर्दनाक मौत दे दी।घटना को अंजाम देने के बाद तुलसी मौक़े से फरार हो गया है।इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।और मौक़े पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौजूद हैं।

घटना के पीछे की वजह नहीं आई सामने..

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो अपने पत्नी की हत्या करने वाला तुलसी दिमागी रूप से सनकी है।हालांकि की अब तक इस हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं है।पूरे मामले पर अभी तक हमीरपुर पुलिस के द्वारा यह बताया गया है कि घटना स्थल पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौजूद हैं और आगे की कार्यवाही की जा रही है।हालांकि ख़बर लिखे जाने तक हत्यारोपी पति फरार है।जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us