Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

योगी के शहर में बदमाशों का आतंक दिन दहाड़े माँ बेटी को गोलियों से भूना.!

योगी के शहर में बदमाशों का आतंक दिन दहाड़े माँ बेटी को गोलियों से भूना.!
गोरखपुर:घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल।

सीएम के शहर गोरखपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है..यहाँ दिनदहाड़े स्कूटी सवार माँ और बेटी को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया है..जिसमें माँ की मौत हो गई है..बेटी की हालत अति गम्भीर है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

गोरखपुर:यूपी में बदमाश किस कदर बेख़ौफ़ हो गए हैं इसका अंदाजा रविवार को सीएम सिटी में हुई घटना से लगाया जा सकता है।यहाँ बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े माँ और बेटी पर गोलियां बरसा दीं।जिसमें माँ की मौत हो गई है बेटी अति गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।Gorakhpur mother daughter murder

ये भी पढ़ें-यूपी में स्कूल खुलेंगे या नहीं..क्या है सरकार का निर्णय.!

जानकारी के अनुसार शाहपुर इलाक़े के बशारतपुर की रहने वाली डेविना मेजर (42) अपनी पुत्री डेलफिन(18) के साथ रविवार को स्कूटी में सवार होकर अपने मायके जा रहीं थीं।इसी दौरान घर से कुछ दूर आगे चलने पर राजीवनगर में बाइक सवार बदमाशों ने उनपर गोलियां चला दी जिससे वह दोनों स्कूटी सहित रोड पर गिर पड़ीं।बदमाश गोलियां बरसाते हुए फरार हो गए।gorakhpur murder news

ये भी पढ़ें-IPL 2020:स्टेडियम में मौजूद नहीं है दर्शक..फ़िर भी मैच देखते वक़्त सुनाई देता है शोर..जानें कैसे.!

गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल माँ बेटी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने माँ डेविना मेजर को मृत घोषित कर दिया।बेटी की हालत गम्भीर है।डॉक्टरों ने बताया कि डेविना की मौत पीठ में गोली लगने की वजह से हुई है। gorakhpur crime news

ये भी पढ़ें-लखनऊ:घर से संचालित हो रहा था देह व्यापार का धंधा..ऑनलाइन होती थी लड़कियों की बुकिंग.!

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं हैं।मौक़े पर एसएसपी पहुँचे हैं।उन्होंने कहा कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us