Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rape In School:गाजीपुर में कक्षा 7 की छात्रा के साथ स्कूल में ही हैवानियत ABSA का ड्राइवर गिरफ्तार हेडमास्टर निलंबित

Rape In School:गाजीपुर में कक्षा 7 की छात्रा के साथ स्कूल में ही हैवानियत ABSA का ड्राइवर गिरफ्तार हेडमास्टर निलंबित
Ghazipur Rape News: पुलिस हिरासत में आरोपी (टीशर्ट में) सोर्स-गाजीपुर पुलिस

यूपी के गाजीपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.यहाँ एक कक्षा 7 की 13 वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल के कमरे में ही हैवानियत की गई.आरोपी खण्ड शिक्षा अधिकारी का ड्राइवर है.जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. Ghazipur Rape News Rape in government school in ghazipur

Ghazipur Rape In School:यूपी के गाजीपुर ज़िले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला सामने आया है.जिसे शिक्षा का मंदिर कहा जाता है अर्थात स्कूल में ही एक 13 वर्षीय कक्षा 7 की छात्रा का रेप हो गया.आरोपी औऱ कोई नहीं शिक्षा विभाग से जुड़ा ही एक युवक है. Ghazipur School Rape News

जानकारी के अनुसार मरदह थाना क्षेत्र के एक सरकारी कम्पोजिट विद्यालय (जहाँ एक ही कैम्पस में प्राथमिक औऱ उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित होते हैं) में बीते 8 अक्टूबर दिन शुक्रवार को उसी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 7 की छात्रा के साथ स्कूल के एक कमरे में दुष्कर्म हुआ.घर पहुँचकर बिटिया ने आपबीती बताई जिसके बाद शनिवार को इस मामले में मरदह थाने में आरोपी के खिलाफ पॉस्को सहित सम्बंधित धराओं में मुकदमा दर्ज हुआ.और पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार भी कर लिया. Rape in ghazipur School

कौन है आरोपी..

खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार का प्राइवेट ड्राइवर इस मामले में गिरफ्तार हुआ है.बताया जा रहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी जब स्कूलों की चेकिंग के लिए पहुँचतें थे तो उनका ड्राइवर चेकिंग के दौरान कक्षाओं में पहुँच फोटो, वीडियो बनाता था.शुक्रवार को ड्राइवर पीड़िता छात्रा को बहाने से स्कूल के एक खाली कमरे में ले गया औऱ वहीं घटना को अंजाम दिया. Ghazipur Latest Rape News

गाजीपुर एसपी रामबदन सिंह ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना की पुष्टि करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी के आरोपी ड्राइवर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी. Ghazipur Rape News

वहीं इस मामले में डीएम ने पूरे मामले की जाँच के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं.बीएसए हेमंत राव ने बताया कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.खण्ड शिक्षा अधिकारी को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है.तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित कर जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, जो भी दोषी होगा, उसपर सख्त करवाई होगी. Ghazipur School Rape

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us