Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम पर..बेंचे जा रहे हैं आवास..शिकायत कर्ताओ को मिल रही धमकी.!

फतेहपुर:ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम पर..बेंचे जा रहे हैं आवास..शिकायत कर्ताओ को मिल रही धमकी.!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के मामले प्रकाश में आ रहे हैं।ऐसा ही एक भ्रष्टाचार का मामला तेलियानी विकास खण्ड के एक गाँव है..जहां ग्राम प्रधान सरकारी आवास देने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये वसूले हैं...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले की ग्राम पंचायतो में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।लगातार शिकायतें होने के बावजूद जिले के उच्च अधिकारी इस पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।जिसके चलते अधिकारियों की भी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:ग़जब!ज़िले में हो रही है सरकारी जमीनों की खरीद फ़रोख़्त..दारोग़ा जी दिला रहें हैं कब्ज़ा.!

भ्रष्टाचार का ताजा मामला तेलियानी विकास खण्ड के पनई इनायतपुर गाँव का है।यहां के ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को बाकायदे हलफनामा देकर गाँव के मौजूदा प्रधान के ऊपर आरोप लगाते हुए यह कहा है कि प्रधान ने सत्र 2014-15 और सत्र 2016-17 में बने सरकारी आवासों में लाभार्थियों से आवास देने के एवज में किसी से पचास हज़ार तो किसी से 60 हज़ार रुपए वसूले हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:देर शाम डीएम ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण..दिए आवश्यक दिशा निर्देश.!

शिकायत कर्ता ग्रामीण कुलदीप मौर्य ने बताया कि बीते माह केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एक कार्यक्रम में शिरकत करने गाँव पहुंची हुई थी।तभी ग्रामीणों ने हलफनामा देकर ग्राम प्रधान की शिकायत की केंद्रीय मंत्री से की थी।जिसके बाद उनके मंत्रालय के सचिव रविकांत सिंह ने जिलाधिकारी और सीडीओ को पत्र भेजते हुए पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।कुलदीप ने बताया कि जब गाँव पहुंचकर अधिकारी जांच करेंगे तो पूरा मामला खुद ब खुद सबके सामने आ जायेगा।

कुलदीप मौर्य ने यह भी बताया कि गाँव में सरकारी आवास के साथ साथ स्वच्छ भारत मिशन और सी.एस. आर के तहत बनवाए गए शौचालयों में भारी गड़बड़ी की गई है।गांव में रहने वाले दो दर्जन से अधिक पात्र व्यक्तियों को अभी तक शौचालय नहीं मिल पाए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us