Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दुष्कर्म के बाद लड़की को जिंदा जलाया..कानपुर रेफर..!

फतेहपुर:दुष्कर्म के बाद लड़की को जिंदा जलाया..कानपुर रेफर..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

ज़िले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत शनिवार सुबह एक खौफनाक रेप की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर..!

फतेहपुर:एक के बाद एक हो रही रेप की घटनाओं से पूरे प्रदेश में आम जनमानस पूरी तरह से गुस्से में है।उन्नाव कांड की आग अभी ठंडी भी नही हुई थी कि पड़ोसी जनपद फतेहपुर में शनिवार सुबह एक क़रीब 18 वर्षीय युवती को दुष्कर्म करने के बाद जिंदा जला दिया गया है।युवती को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहाँ से उसे डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। (Fatehpur news rape victim burning)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:शर्मनाक-चार साल की मासूम के साथ,चाचा ने किया दुष्कर्म..!

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव मे शनिवार सुबह एक युवती को कथित तौर पर उसी गाँव में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म करने के बाद जिंदा जला दिया।गाँव वालों ने युवती को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-पंचायत हुई..फिर लड़की जली लेक़िन हैलेट में भर्ती पीड़िता ने यह बयान दिया..आरोपी फ़रार..!

जिला अस्पताल के डॉक्टर नरेश विशाल ने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र की एक युवती पूरी तरह से जली हुई अवस्था मे अस्पताल में आई थी।नरेश विशाल ने यह भी बताया कि लड़की ने उच्चाधिकारियो के समक्ष अपने साथ दुष्कर्म की वारदात की बात बताई है।लड़की की हालत अति गम्भीर है जिसके चलते उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ़ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us