Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सड़क हादसे में युवा पत्रकार की मौत.!

फतेहपुर:सड़क हादसे में युवा पत्रकार की मौत.!
मृतक पत्रकार।फ़ाइल फ़ोटो

रविवार दोपहर ज़िले के एक युवा पत्रकार की सड़क हादसे में मौत हो गई..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:ज़िले में रफ़्तार का कहर लगातार जारी है।हर दिन कोई न कोई  सड़क हादसे का शिकार हो अपनी जान गवां रहा है।रविवार को ज़िले का एक युवा पत्रकार इसकी चपेट में आ गया।Fatehpur news

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:स्कूल जा रहे बाइक सवार शिक्षक को तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने कुचला मौक़े पर मौत.!

जानकारी के अनुसार अशोथर थाना क्षेत्र के बौडर गाँव निवासी रज्जन लाल सोनी (30) पुत्र रामचरण सोनी जो कि क्षेत्रीय पत्रकार हैं।रविवार को किसी काम से खागा की ओर बाइक से जा रहे थे।जब उनकी बाइक Nh2 पर स्कूरी मोड़ कोतवाली क्षेत्र खागा के नजदीक पहुँची तो पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और कुचलते हुए फतेहपुर की ओर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें-हाथरस कांड:सीबीआई ने गैंगरेप औऱ हत्या की FIR दर्ज करके शुरू की जाँच.!

स्थानीय लोगों ने घायल पत्रकार रज्जन लाल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हरदों पहुँचाया जहाँ कुछ ही देर में रज्जन लाल ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है अब तक पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन औऱ आरोपी चालक को पकड़ नहीं पाई है।Fatehpur road accident

परिवार में मचा कोहराम..

रज्जन लाल की मौत की ख़बर से परिवार में कोहराम मच गया है।पत्नी, माँ और भाई का रो रोकर बुरा हाल है।एक दो साल का अबोध बेटा भी है जिसके सिर से अब बाप का साया उठ गया है।Fatehpur road accident journalist

मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई पत्रकारिता करता था।सड़क हादसे में मौत हो जाने से उसकी पत्नी और बेटा बेसहारा हो गए हैं।शासन से मांग है कि गुजारा भत्ता के रूप में उसकी पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us